Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

देशभर में मकर संक्रांति को लेकर लोगों में उत्साह, मध्य प्रदेश में पतंग उत्सव तो गंगा घाट पर स्नान के लिए पहुंचे भक्त

नई दिल्ली। आज यानी 14 जनवरी को देशभर में मकर संक्रांति मनाई जा रही है। इस खास मौके पर देशभर में धूम है। लोगों के बीच इस पर्व को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है। हालांकि कोरोना के चलते देशवासियों को इस त्योहार को मनाते समय एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मध्य प्रदेश में तो इस खास अवसर पर पतंग उत्सव का आयोजन किया गया है वहीं उत्तराखंड, कर्नाटक से लेकर पंजाब में भक्त सुबह-सुबह स्नान कर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से लेकर तमाम दिग्गजों ने इस पावन अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। तो आइये तस्वीरों में देखते हैं कि देश में मकर संक्रांति कैसे मनाई जा रही है

मध्य प्रदेश में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पतंग उत्सव का आयोजन किया गया है। इस खास मौके पर कहा जाता है कि आज के दिन पतंग भी उड़ाने जाती है।

बिहार में लोगों के बीच इस फेस्टिवल लेकर उत्साह बना हुआ है। आज मकर संक्रांति के अवसर पर गांधी घाट पर भक्तों ने सभी अनुष्ठान किया।

उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा नदी में मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। यहां पर भी भक्तो में इस पर्व को लेकर उत्साह है।