Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रायबरेली में आप विधायक व पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती पर फेंकी गई काली स्‍याही, अमेठी पुल‍िस ने क‍िया गिरफ्तार

रायबरेली। आम आदमी पार्टी के विधायक तथा दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती को सोमवार को रायबरेली में बड़ी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। वहां यहां पर पुलिस की टीम के साथ वार्ता कर रहे थे, इसी दौरान उनके ऊपर एक युवक ने काली स्याही फेंकी। इसके बाद विधायक ने युवक को काफी अपशब्द कहे और उसकी पीछा भी किया। वहीं अमेठी मेें दर्ज एक पुरानेे मामले में पुल‍िस ने उनको ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है। आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने इसे भाजपाइयों की कारस्तानी बताया और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

आप विधायक सोमनाथ भारती जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के लिए आए थे। उन्हें सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में रोका गया था। आम आदमी पार्टी के संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारने की घोषणा के बाद से पार्टी उत्तर प्रदेश में बेहद सक्रिय है।

सोमवार की सुबह जब वह क्षेत्र में जाने के लिए निकले तभी उन पर कुछ युवकों ने स्याही फेंंक दी। सूचना पर सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। इस पर नाराज विधायक ने कहा यह भाजपाइयों की कारस्तानी है। हमें डराने धमकाने की कोशिश की गई। पुलिस की मौजूदगी में स्याही फेंकी गई। उन्‍होंने कहा क‍ि योगी सरकार का एजेंडा सामने दिख रहा है। गेस्ट हाउस में ये सब चल ही रहा था कि वहा अमेठी पुलिस आ गई और आप नेता को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि उनके खिलाफ अमेठी में मुकदमा दर्ज है, इसलिए उन्हें गिरफ्तार क‍िया गया है। शहर कोतवाल अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिन युवकों ने स्याही फेंकी है, उनकी पहचान की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कारवाई की जाएगी।