Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Air India की महिला पायलटों की टीम बिना किसी पुरुष के उड़ान भरेगी, सबसे लंबे हवाई मार्ग की ओर अग्रसर

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे लंबे हवाई मार्ग पर बिना किसी पुरूष पायलट के महिला पायलटों की टीम उड़ान भरने को तैयार है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि फ्लाइट में केवल महिला पायलटों की टीम शनिवार को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेंगी। एयरलाइन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एयर इंडिया की उड़ान उत्तरी ध्रुव पर शनिवार को उड़ान भरेगी, अटलांटिक मार्ग लेते हुए बेंगलुरु तक आएगी।

पुरी ने ट्विटर पर बताया कि सभी महिला पायलटों में कैप्टन जोया अग्रवाल, कैप्टन थनमाई पपागरी, कैप्टन आकांक्षा सोनावने और कैप्टन शिवानी मनहस शामिल हैं। बता दें कि सैन फ्रांसिस्को और बेंगलुरु के बीच की हवाई दूरी दुनिया में सबसे लंबी है।

पुरी ने कहा कि एयर इंडिया की महिला शक्ति दुनिया भर में ऊंची उड़ान भरने को तैयार। बता दें कि उड़ान AI176 संयुक्त राज्य अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को से शनिवार रात 8.30 बजे (स्थानीय समय) पर रवाना होगी और यह सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 3.45 बजे (स्थानीय समय) केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगी।