Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भगवान कामतानाथ की शरण में पहुंचे अखिलेश, चित्रकूट में पूजन कर लगाई कामदगिरि की परिक्रमा

चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चित्रकूट दौरे के दूसरे दिन भगवान कामतानाथ की शरण में पहुंचे। यहां पर उन्होंने पूजन अर्चन किया और कामदगिरि की परिक्रमा पूरी की। परिक्रमा के दौरान पथ पर दुकानदारों ने उनसे मुलाकात की तो उन्होंने भरोसा दिया की दुकानों को उजड़ने नहीं दिया जाएगा।

गुरुवार को चित्रकूट प्रवास पर आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काफिला शुक्रवार की सुबह कोहरे के बीच कर्वी स्थित लोक निर्माण विभाग के डाक बंगाला से निकला और सीधे भगवान कामतानाथ के दरबार में पहुंचा। कामदगिरि प्रमुख के अधिकारी संत मदन गोपाल दास ने पूर्व मुख्यमंत्री को विधिवत भगवान कामतनाथ की पूजा अर्चना कराई। इसके बाद उन्होंने कामदगिरी की परिक्रमा शुरू की, उनके साथ समर्थकों की भीड़ भी चल पड़ी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कामतनाथ और जय सियाराम के जयकारों के पंचकोशी परिक्रमा पूरी। खोही की जलेबी वाली गली में करीब दस मिनट तक वह रुके। इस दौरान दुकानदारों के साथ बैठकर चाय पी और उनकी समस्या को सुना। दुकानदारों ने अतिक्रमण अभियान के तहत दुकानें उजाड़े जाने की समस्या बताई। इसपर पूर्व मुख्यमंत्री ने दुकानदारों को भरोसा दिया कि किसी भी कीमत पर उनकी दुकानें नहीं उजड़ने दी जाएंगी। परिक्रमा के दौरान उन्होंने कामतानाथ प्राचीन द्वार, तृतीय मुखारबिंद, बरहा हनुमान मंदिर, भरत मिलाप समेत कई प्रमुख मंदिरों में दर्शन किए।