Logo
ब्रेकिंग
ले*वी के लिए ठेकेदारों को धम*की देने वाले पांडे गिरोह के चार अपरा*धी गिर*फ्तार रामगढ़ पुलिस ने लेवी के लिए हमले की योजना बना रहे मुखलाल गंझु को हथियार के साथ किया गिरफ्तार बालू खनिज के अवैध खनन व परिवहन पर 1 हाईवा वाहन को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज। जरुरतमंदों व गरीबो के लिए 31 अगस्त से शुरू होगा "खाना बैंक" इनलैंड पॉवर लिमिटेड ने कई विद्यालय को दिए वॉटर प्यूरीफायर, सेनेटरी पैड व लगाए पौधे Congress प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जिला अध्यक्ष जोया परवीन ने किया स्वागत Kids world स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी कलर बेल्ट कराटे ग्रेडेशन के दौरान प्रतिभागियों ने कराटे के तकनीकों का प्रदर्शन किया! सांसद मनीष जायसवाल ने मंडईखुर्द वासियों से किया वादा निभाया Royal mens parlour का बरकाकाना मार्केट कांप्लेक्स में हुआ उद्घाटन!

असंतुष्टों के साथ बैठक के बाद कांग्रेस ने चार राज्यों में शुरू किए बदलाव, 2 PCC अध्यक्षों का इस्तीफा

दिल्ली में शनिवार को कांग्रेस के कई असंतुष्ट नेताओं के साथ 10 जनपथ पर पार्टी आलाकमान के साथ बैठक के बाद चार राज्यों के संगठन में फेरबदल की शुरूआत हो गई है। शुरुआती दौर में पार्टी चार राज्यों, तेलंगाना, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बदलाव करने जा रही है। इस क्रम में तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनावों में पार्टी की हार और खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने भी उपचुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, जो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं और कांग्रेस विधायक दल के नेता भी हैं और जिन्होंने पार्टी के 23 असंतुष्ट नेताओं के साथ शीर्ष नेतृत्व की बैठक कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन पर भी पद छोड़ने का दबाव बनाया गया है।

शनिवार को कांग्रेस ने मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी में भी बदलाव किया है। करीब ढेड़ साल बाद अशोक अर्जुन राव जगताव को कांग्रेस की मुंबई इकाई  का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बालासाहेब थोराट की अगुवाई में मुंबई कांग्रेस के लिए स्क्रीनिंग एवं रणनीति समिति भी बनाई गई है। बालासाहब थोराट फिलहाल महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष और महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक दल के नेता भी हैं।

पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने असम और केरल के लिए भी तीन-तीन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) सचिव नियुक्त किए हैं। जहां अगले साल के शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। नवनियुक्त सचिव दोनों राज्यों के प्रभारी महासचिवों की सहायता करेंगे। जितेंद्र सिंह असम और तारिक अनवर केरल के प्रभारी महासचिव हैं।