Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

CM योगी की चेतावनी पर नेपाल के PM बोले- हमें धमकी देना अस्वीकार्य

लखनऊः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ और नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के बीच सीमा विवाद को लेकर तनातनी शुरू हो गई है। सीएम योगी ने नेपाल सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि राजनीतिक सीमा तय करने से पहले देखना चाहिए कि तिब्बत का क्या हश्र हुआ? इसके बाद नेपाल के मुख्यमंत्री सीएम योगी पर पलटवार किया है।

नेपाल ने भारतीय सीमा के कुछ हिस्से को अपने नक्शे में दिखाया
दरअसल, नेपाल सरकार ने अपनी संसद में संविधान संशोधन के जरिए भारतीय सीमा के कुछ हिस्से को अपने नक्शे में दिखाया है। जिसको लेकर भारत ने भी साफ कर दिया है कि वह सीमाओं के अनाधिकृत विस्तार को स्वीकार नहीं करेगा। इस पर सीएम योगी ने कहा था कि नेपाल को राजनीतिक सीमाएं तय करने से पहले उसके होने वाले प्रभावों को ध्यान में रखना चाहिए। उसे यह भी देखना चाहिए कि तिब्बत का हश्र क्या हुआ। उसे तिब्बत जैसी गलती नहीं करनी चाहिए।

सीएम योगी ने कहा- तिब्बत का हश्र याद रखना चाहिए
योगी ने कहा कि भारत और नेपाल के सदियों पुराने रिश्ते हैं, जो केवल सीमाओं की बंदिशों से तय नहीं हो सकते। दोनों देशों के रिश्ते सांस्कृतिक रूप से बहुत ही सुदृढ़ हैं। नेपाल की सरकार को हमारे रिश्तों के आधार पर ही कोई फैसला करना चाहिए। अगर वह नहीं चेता तो उसे तिब्बत का हश्र याद रखना चाहिए।

नेपाल के पीएम बोले- योगी का बयान निंदनीय है
सीएम योगी ने इस बयान को नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने नेपाल का अपमान करार दिया। ओली ने पलटवार करते हुए कहा कि नेपाल को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री का बयान निंदनीय है। अगर योगी डराने की कोशिश कर रहे हैं तो यह उचित नहीं है। मुख्यमंत्री के रूप में अगर ऐसी बात करते हैं तो आलोचना का विषय है। इसे नेपाल का अपमान भी समझा जा सकता है। नेपाल ऐसी भाषा के लिए तैयार नहीं है।

भारत ने हमारी जमीन पर कब्जा किया
ओली ने कहा कि भारत ने हमारी जमीन पर कब्जा किया है। भारतीय सेना ने नेपाल की जमीन पर अतिक्रमण किया है। भारत ने अपने सेना के जवानों को कालापानी क्षेत्र में तैनात करके नेपाली क्षेत्र का अतिक्रमण किया है। उन्होंने दावा किया है कि भारत ने 1962 से नेपाल के क्षेत्र में सेनाएं तैनात की हैं. उन्होंने दोहराया कि लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी नेपाल के हैं।

ओली ने संसद में कहा, “भारतीय सेना को रखते हुए हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया गया और एक नकली बॉर्डर लाइन बनाई गई। भारत ने कृत्रिम काली नदी और नकली काली मंदिर बनाया और हमारे मैप के क्षेत्र पर कब्जा कर लिया गया।”