Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Coronavirus : भारत ने पाक, नेपाल, भूटान, बांग्‍लादेश और म्‍यांमार से लगती सीमाओं पर आवाजाही बंद की

नई दिल्‍ली। भारत ने पाकिस्‍तान नेपाल, भूटान, बांग्‍लादेश और म्‍यांमार से लगती सीमाओं पर आवाजाही बंद कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि भारत 15 मार्च की आधी रात से नेपाल, भूटान, म्यांमार और बांग्लादेश से लगती सीमाओं पर मौजूद प्रवेश द्वारों (crossing points) पर आवाजाही को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर रहा है। पाकिस्‍तान से लगती सीमाओं पर मौजूद प्रवेश द्वारों पर यह प्रतिबंध 16 मार्च की आधी रात से लागू होगा।

इसके साथ ही केंद्र ने भारत-बांग्लादेश के बीच चलने वाली मैत्री एवं बंधन एक्सप्रेस के संचालन को भी एक महीने के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। पूर्व रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। वहीं नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बता दें कि इस सीमा के रास्ते सिर्फ नेपाल, भूटान और भारत के लोगों को आने जाने की छूट रही है। नेपाल से आने वाले पगडंडी रास्तों पर एसएसबी का पहरा बैठा दिया गया है। सीमावर्ती गांवों में कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य कर्मियों एवं डब्ल्यूएचओ की टीम जागरूक कर रही है।

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए नेपाल ने भी विदेशियों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। शनिवार रात 12 बजे से यह प्रतिबंध प्रभावी हो गया है। फिलहाल प्रतिबंध 30 मार्च तक के लिए लगाया गया है जिसे बाद में बढ़ाया भी जा सकता है। नेपाल के इस कदम के बाद भारत-नेपाल सीमा विदेशियों के लिए सील हो गई है। हालांकि भारतीय नागरिकों को प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। इस बीच अब भारत की ओर से प्रवेश पर रोक लगाए जाने से इस मामले में नया मोड़ आ गया है।

कोरोना को के लिए देशभर में युद्ध स्तर पर कोशिशें की जा रही हैं। संदिग्ध मरीजों की पहचान कर उन्हें न सिर्फ अस्पतालों में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। राज्यों की सीमाओं को भी सील कर जांच के बाद ही लोगों को आने-जाने दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ टीमें दिन-रात इस काम में लगी हुई हैं। पाकिस्‍तान ने भी कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कई कदम उठाए हैं। पाकिस्‍तानी हुकूमत ने ईरान और अफगानिस्तान के साथ पश्चिमी सीमाएं बंद कर दी हैं। पाकिस्‍तान में इस वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। ।