Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

दिल्ली में पुलिस चौकी पर हमला, सब इंस्पेक्टर ने हवाई फायरिंग कर बचाई अपनी जान

नई दिल्ली।शिकायत नहीं सुने जाने का आरोप लगाकर बृहस्पतिवार सुबह शिकायतकर्ता के साथ आए लोगों ने दिल्ली की इंदरलोक पुलिस चौकी पर हमला बोला दिया। परिजनों द्वारा किए गए जबरदस्त पथराव में चौकी इंचार्ज घायल हो गए, इतना ही नहीं वहां पर मौजूद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए उन्हें हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी। घायल चौकी इंचार्ज को सेंट स्टीफेंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस चौकी पर इस तरह भीड़ के हमले से आलाधिकारियों में नाराजगी है और इस बाबत शिकायतकर्ताओं पर मामला भी दर्ज किया जा सकता है।

मिली जानकारी के मुताबिक, एक शख्स इंदरलोक पुलिस चौकी आया और शिकायत की कि उसे एक आदमी और उसके भाई ने पीटा और लूटपाट भी की। आरोपित चौकी लाए गए, लेकि फर वापस चले गए। वह वापस आए तो उनके हाथ लंडे और पत्थर थे। उन्होंने पथराव करने के साथ फायरिंग भी की। आरोपित के साथ 2 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शिक़ायत करता की बात नहीं सुनने पर शिकायतकर्ता के साथ परिजनों ने इंदरलोक पुलिस चौकी पर हमला बोला दिया। इस दौरान वहां मौजूद शिकायतकर्ताओं ने इस कदर पथराव किया कि इंद्रलोक पुलिस चौकी के इंचार्ज घायल हो गए। पथराव से घबराए घायल चौकी इंचार्ज को बचाव में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए फायरिंग तक करनी पड़ी। इस तरह पुलिस चौकी पर फायरिंग की खबर से स्थानीय पुलिस अधिकारी सकते में हैं।

चौकी इंचार्ज अस्पताल में भर्ती, चल रही इलाज

बताया जा रहा है कि पथराव में चौकी इंचार्ज को काफी चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल सेंट स्टीफेंस अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। इस हमले को लेकर पुलिस के आलाधिकारियों ने जानकारी ली है। साथ ही घायल चौकी इंचार्ज का हालचाल भी लिया है।

शिकायतकर्ताओं पर दर्ज हो सकता है मुकदमा

बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी पर शिकायतर्ताओं का इस तरह हमला करना कानूनी कार्रवाई  के दायरे में आता है। संभवतया इस मामले में पथराव करने वाले लोगों पर पुलिस मामला दर्ज कर कानून सम्मत कार्रवाई भी करेगी। पिछले कुछ  सालों के दौरान यह इस तरह का पहला मामला है, जब भीड़ ने इस तरह किसी पुलिस चौकी पर हमला किया हो। ऐसे में पुलिस के आलाधिकारी इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं और उचित कार्रवाई की बात कह रहे हैं।