Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ओलावृष्टि और बारिश से नुकसान की भरपाई को लेकर चित्रकूट में प्रभारी मंत्री को किसानों ने घेरा, हाई-वे जाम

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में बीते तीन दिन से बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को खासा नुकसान पहुंचा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सभी जिलाधिकारियों को किसानों के नुकसान की भरपाई करने का निर्देश दिया है। इसके बाद भी किसानों के सब्र का बांध टूट रहा है।

चित्रकूट में शनिवार को किसानों ने अपनी फसल का मुआवजा को लेकर हाई-वे पर जाम लगा दिया। इस दौरान किसानों ने जिला के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ का भी घेराव किया। फसलों के नुकसान से आहत रामनगर विकास खंड के देउंधा-मैकी के पास सैकड़ों किसान झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतर आए। मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे जाम कर जल्द नुकसान का भरपाई कराने की आवाज बुलंद की।

इसी बीच हाईवे से होकर चित्रकूट जा रहे जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को रोक कर समस्या बताई। प्रभारी मंत्री के किसानों को लेकर सरकार के सजग होने, जल्द सर्वे कराकर नुकसान की भरपाई कराने के आश्वासन पर जाम हटा। प्रभारी मंत्री ने गांव में नुकसान का जायजा लिया है। उन्होंने बताया कर्वी जिला मुख्यालय पर अफसरों के साथ बैठक कर किसानों के जख्म पर मरहम लगाने की रणनीति तय की जाएगी। जल्द मुआवजा दिलाया जाएगा।