Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कोरोना पर पीएम मोदी के प्रस्ताव पर साथ आए सार्क देश, वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल होगा पाकिस्तान

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन यानी दक्षेस देशों के समक्ष एक बड़ा प्रस्ताव पेश करते हुए कोरोना वायरस से निपटने के लिए चर्चा करने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने इसके लिए विडियो चैट का प्रस्ताव दिया। जिसका सभी दक्षेस देशों के सदस्यों ने स्वागत किया है। दक्षेस में भारत के अलावा पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, श्रीलंका और नेपाल शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘मैं सार्क राष्ट्रों के नेतृत्व के सामने कोरोना वायरस से लड़ने की मजबूत रणनीति बनाने का प्रस्ताव रखता हूं। हम विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने नागरिकों को स्वस्थ रखने के उपायों पर चर्चा कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हमारी दुनिया कोविड- 19 नोवेल कोरोना वायरस से लड़ रही है। सरकार और लोग विभिन्न स्तर पर इससे लड़ने का सर्वोत्तम प्रयास कर रहे हैं।’ पीएम मोदी के आह्वन पर पाकिस्तान समेत दक्षेस के सभी देश वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल होंगे।