Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा- अंकित शर्मा पर चाकू से हुए थे 12 वार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा में मारे गए आईबी अफसर अंकित शर्मा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अंकित के शरीर पर कुल 51 चोट के निशानों में से 12 चाकू से गोदने के निशान हैं जो थाई, पैर, चेस्ट समेत शरीर के पिछले हिस्से में हैं। ये चाकू से वार के गहरे निशान हैं। 6 कट के निशान थे जिसमें स्क्रैच के निशान थे. बाकी 33 चोट के निशान थे जिसमें रॉड और डंडे जैसे भारी ऑब्जेक्ट से अंकित के सिर और शरीर पर वार किया गया था।

दिल्‍ली हिंसा: हत्या से पहले उतारे गए थे अंकित शर्मा के कपड़े, फिर ताबड़तोड़ मारे चाकू
इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बीते महीने राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर-पूर्वी जिले में हुए दंगों के दौरान खुफिया ब्यूरो (आईबी) के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के संबंध में एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सलमान उर्फ नन्हे के रूप में हुई है। आरोपी सलमान ने अंकित शर्मा की हत्या को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। पुलिस के मुताबिक सलमान ने स्वीकार किया है कि उसने चांद बाग पुलिया पर अंकित के शरीर पर चाकू से वार किए थे और फिर शव को नाले में फेंक दिया था।

दिल्ली पुलिस का दावा है कि अंकित को मारने से पहले उसे निर्वस्त्र करके उसके धर्म की पुष्टि की गई थी और उसके बाद चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर हत्या की गई। अंकित को पहले काफी तड़पाया गया और उसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस के मुताबिक अंकित की हत्या के बाद दंगाईयों ने बेरहमी से उसके शव को पहले घसीटा था फिर डंडे से उठाकर गंदे नाले में फेंक दिया। बता दें कि शर्मा के लापता होने के एक दिन बाद 27 फरवरी को उनका शव उत्तर-पूर्वी दिल्ली के चांदबाग में उनके घर के नजदीक एक नाले से मिला था। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में आम आदमी पार्टी के निलंबित निगम पार्षद ताहिर हुसैन को गिरफ्तार किया था।