Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कोरोना: केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला- दिल्ली में नहीं होंगे IPL मैच, सभी सेमिनार कैंसिल

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने खतरनाक कोरोना वायरस (COVID-19) के खतरे को देखते हुए 29 मार्च से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) समेत सभी खेलों के आयोजन पर शुक्रवार को रोक लगा दी। दिल्ली के डिप्टी सीएम एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press conference) में कहा कि दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए IPL समेत सभी खेल, बड़े सेमिनार, कांफ्रेंस आदि के आयोजन पर पाबंदी लगा दी है। सिसोदिया ने कहा कि सभी जिलाधिकारी और उप-जिलाधिकारी अपने क्षेत्रों में कोरोना संबंधी आदेशों के पालन पर निगरानी रखेंगे। हम सभी को मिलकर इस ख़तरनाक वायरस को फैलने से रोकना है।

सिसोदिया ने कहा कि सरकार ने तय किया है कि दिल्ली में होने वाले IPL मैच पर रोक लगाएंगे जहां लोग हजारों की संख्या में मैच देखने आते हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए लोगों को ऐसे आयोजन स्थानों पर एकत्रित होने से रोकना जरूरी है। इसके अलावा IPL की संचालन परिषद की शनिवार को मुंबई में महत्वपूर्ण बैठक होगी जिसमें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) IPL के मामले पर अंतिम फैसला लेगा। IPL 29 मार्च से शुरु होना है और इसका पहला मुकाबला गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जाना है।

BCCI भी IPL को दर्शकों के बिना कराने की संभावना पर विचार कर रहा है। लेकिन IPL टीमें टूर्नामेंट के लिए विदेशी सितारों को चाहती हैं जबकि सरकार के ताजा परामर्श के बाद यह स्थिति मुश्किल लगती है। सरकार ने सभी मौजूदा वीजा पर 15 अप्रैल तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें केवल राजनयिक और रोजगार को छूट दी गई है। इस स्थिति में विदेशी खिलाड़ियों का 15 अप्रैल तक IPL में हिस्सा लेना मुश्किल है। खेल मंत्रालय ने BCCI सहित सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों को कहा है कि वह स्वास्थ्य मंत्रालय के परामर्श का पालन करें और कोरोना के खतरे को देखते हुए ऐसे टूर्नामेंटों का आयोजन करने से बचें जहां भारी संख्या में लोग एकत्र होते हैं।