Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

केजरीवाल सरकार ने कोरोना को किया महामारी घोषित, स्कूल, कॉलेज व सिनेमाघर 31 मार्च तक बंद

नई दिल्ली: चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से पैर पसारने वाले जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में विश्व के 113 देश आ गये हैं और इससे मरने वालों की संख्या 4623 हो चुकी है जबकि 125,841 लोग इस वायरस से जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित करते हुए दिल्ली के सभी सिनेमाघर 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सिनेमाघरों को बंद करने का फैसला लिया गया है।इसके अलावा जिन स्कूलों और कॉलेजों के एग्जाम खत्म हो गए हैं, उनको भी 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है।

भारत में भी यह धीरे-धीरे फैलने लगा है और 60 लोगों में इसकी पुष्टि हो चुकी है। इन लोगों में केरल के वे तीन लोग भी शामिल हैं जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है लेकिन अभी भी इससे सबसे अधिक प्रभावित चीन के लोग ही हैं। इस वायरस को लेकर तैयार की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से जुड़े थे। वर्तमान में संक्रमित लोगों की कुल संख्या आधिकारिक रिपोटरं से काफी अधिक होने की संभावना है और इस वायरस से संक्रमित होने के कारण चीन में कोरोना से अब तक 3169 लोगों की मौत हो गयी जबकि 80,793 लोग संक्रमित हुए हैैं। चीन के बाद इटली में यह जानलेवा वायरस पूरी तरह से अपने पैर पसार चुका हैं। इटली में कोरोना के कारण अब तक 827 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 12462 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। खाड़ी देश ईरान में भी कोरोना वायरस का कहर जारी है।