Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ज्योतिरादित्य सिंधिया पर पहली बार बोले राहुल गांधी, कहा- BJP में नहीं मिलेगा सम्मान

नई दिल्लीः ज्योतिरादित्य सिंधिया के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहली बार बोलते हुए कहा कि मैं उन्हें भलीभांति जानता हूं। उनके साथ मेरी दोस्ती पुरानी है। हम दोनों एक साथ कॉलेज में पढ़े हैं। वो अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर डरे हुए हैं। लिहाजा उन्होंने अपनी विचारधारा को जेब में रख दिया और आरएसएस के साथ चले गए राहुल गांधी ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में सम्मान नहीं मिलेगा।

अपनी कोर टीम को राज्यसभा न भेजने के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा- ‘मैं कांग्रेस अध्यक्ष नहीं हूं, मैं राज्यसभा प्रत्याशियों पर निर्णय नहीं ले रहा हूं। मैं देश के युवाओं को अर्थव्यवस्था के बारे में बता रहा हूं। मेरी टीम में कौन है, मेरी टीम में कौन नहीं है, इसका कोई मतलब नहीं है।’ मेरी सिंधिया के साथ पुरानी दोस्ती है, लेकिन सिंधिया के दिल में जो है और मुंह से जो निकल रहा है, वह अलग-अलग चीज है।

इससे पहले बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिलने का समय नहीं देने संबंधी आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि सिंधिया इकलौते व्यक्ति थे, जो उनके घर कभी भी आ सकते थे।