Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

हेलीकॉप्टर घोटाला: अदालत ने राजीव सक्सेना की जमानत रद्द करने की ED की याचिका ठुकराई

नई दिल्लीः दिल्ली की एक अदालत ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में आरोपी से सरकारी गवाह बने राजीव सक्सेना की जमानत रद्द किए जाने का अनुरोध करने वाली प्रवर्तन निदेशालय की याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी। विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने ईडी की याचिका खारिज करते हुए टिप्पणी की कि सक्सेना ने अभी गवाह के रूप में अदालत के समक्ष गवाही नहीं दी है और इसलिए, उसकी जमानत रद्द करने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

अदालत ने सक्सेना का ‘सरकारी गवाह’ का दर्जा रद्द करने से पांच मार्च को इनकार कर दिया था और कहा था कि उसे ईडी के आरोपों के खिलाफ स्वयं का बचाव करने का अवसर दिया जाना चाहिए। ईडी ने आरोप लगाया था कि सक्सेना ने माफी की शर्तों का उल्लंघन किया है। एजेंसी ने अदालत को बताया था कि सक्सेना ने सूचना छुपाई और जांच के दौरान पूरी बात नहीं बताई। एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया है कि सक्सेना ने जांच के दौरान उसे गुमराह किया।

ईडी ने कहा था कि सक्सेना को करीब 25 बार बुलाया गया लेकिन वह तुच्छ कारणों का हवाला देकर जांच में शामिल नहीं हुए।अदालत ने सक्सेना को सरकारी गवाह बनने की अनुमति दी थी। उसने इस शर्त पर माफी की उसकी याचिका भी स्वीकार कर ली थी कि वह मामले की सारी जानकारी का खुलासा करेगा। दुबई की दो फर्मों यूएचवाई सक्सेना एवं मैट्रिक्स होल्डिंग्स के निदेशक सक्सेना का नाम 3,600 करोड़ रुपए के अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में ईडी द्वारा दायर आरोप पत्र में शामिल था। दुबई से इस कारोबारी को 31 जनवरी को भारत प्रत्यर्पित किया गया था।