Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Shaheen Bagh Protest: दिल्ली हिंसा मामलें में PFI अध्यक्ष परवेज और सचिव इलियास गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा मामले में पुलिस स्पेशल सेल ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष परवेज (Pervez) और सचिव इलियास (Ilyas) को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों पर दिल्ली हिंसा (Delhi violence) भड़काने का आरोप है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली पुलिस आरोपियों से हिंसा और फंडिंग से जुड़े मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह गिरफ्तारी शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन में दोनों का लिंक मिलने पर की गई है। बता दें कि शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को लेकर फंडिंग के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच पिछले काफी समय से जांच कर रही है।

पीएफआई सदस्य दानिश गिरफ्तार
इससे पहले पुलिस ने पीएफआई (PFI) सदस्य दानिश को गिरफ्तार किया था। उसपर सीएए विरोध प्रदर्शनों के प्रचार करने का आरोप है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने कहा था, दानिश पीएफआई के काउंटर इंटेलिजेंस विंग का प्रमुख है और सीएए विरोध प्रदर्शन में सक्रिय रूप से भाग लेता है।

कश्मीरी दंपति  गिरफ्तार
इससे पहले बीते रविवार को ओखला से पुलिस ने एक कश्मीरी दंपति को गिरफ्तार किया था। दोनों की पहचान जहांजेब सामी (पति) और हिना बशीर बेग (पत्नी) के रूप में की गई है। इस जोड़े का कथित रूप से इस्लामिक स्टेट से संबंध है। पुलिस को उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है।

लावारिस शवों का निपटारा करने का निर्देश
दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि वे उत्तर पूर्वी दिल्ली की हिंसा में मारे गए उन शवों का निपटारा करे, जिनकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है। जस्टिस विपिन सांघी और रजनीश भटनागर की खंडपीठ ने निर्देश किया कि दिल्ली पुलिस को लापता व्यक्तियों के मामले में जानकारी प्रकाशित करना चाहिए और अज्ञात शवों के बारे में सूचना देनी चाहिए। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ वकील राहुल मेहरा ने कोर्ट को बताया कि कोर्ट के पूर्व आदेशों के अनुसार, इन सभी शवों की बायोप्सी और डीएनए सैंपल को सुरक्षित रखा जा रहा है। शुक्रवार को कोर्ट ने सभी सरकारी अस्पतालों को दिल्ली हिंसा के शिकार हुए लोगों के सभी शवों के पोस्टमार्टम का वीडियो बनाने को कहा था।