Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

MP: ज्योतिरादित्य सिंधिया आज पहुंचेंगे भोपाल, कल भरेंगे राज्यसभा का पर्चा

नई दिल्ली। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) आज दोपहर तीन बजे भोपाल (Bhopal) पहुंचेंगे। सिंधिया इस प्रवास के दौरान राज्यसभा (Rajya Sabha) के लिए नामांकन भरेंगे। बीजेपी प्रदेश कार्यालय के अनुसार सिंधिया गुरुवार तीन बजे विमान से भोपाल पहुंचेंगे। वह राजाभोज एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। जहां पं. दीनदयाल उपाध्याय (Deendayal Upadhyaya), विजयाराजे सिंधिया (Vijaya Raje Scindia), कुशाभाऊ ठाकरे (Kushabhau Thakre) की प्रतिमाओं और माधवराव सिंधिया (Madhavrao Scindia) के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार 13 मार्च को दोपहर 12 बजे बीजेपी ऑफिस पहुंचेंगे और महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने विधानसभा परिसर जाएंगे।

राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
भाजपा ने राज्यसभा लिए 11 सीटों के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने मप्र से ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट दिया है। झारखंड से दीपक प्रकाश, गुजरात से रमीलाबेन बारा और अभय भारद्वाज को मौका दिया है।  महाराष्ट्र से उदयन राजे भोंसले और रामदास अठावले को पार्टी ने टिकट दिया है। बिहार से विवेक ठाकुर, असम से बुस्वजीत डाइमरी और भुवनेश्वर कालिता को उम्मीदवार बनाया है। वहीं मणिपुर से लिएसंबा महाराज और राजस्थान से राजेंद्र गहलोत को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस दफ्तर से ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम वाली पट्टिका हटी
ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामते ही कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में पार्टी दफ्तर से सिंधिया के नाम वाली पट्टिका हटा दी है। इसके साथ ही कांग्रेस समर्थकों ने भोपाल में अपना गुस्सा जाहिर करते हुए सिंधिया का पुतला फूंका। कांग्रेस के प्रदेश दफ्तर की निचली मंजिल पर सिंधिया का कक्ष था और यहां चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष पद के साथ सिंधिया के नाम की पट्टिका लगी हुई थी, जिसे हटा दिया गया है। यह बात और है कि सिंधिया ने इस कक्ष में बैठकर पार्टी का काम कभी नहीं किया।