Logo
ब्रेकिंग
मां छिन्नमस्तीका मंदिर रजरप्पा में आगामी 30 सितंबर को होगा भव्य गंगा आरती l भैंस ने खाई फसल, ग्वाले को बनाया बंध'क नमामि गंगे योजना अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत श्रमदान एवं नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन* जारीबाग की महिलाओं ने नारी-शक्ति वंदन अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री जी व सांसद जयंत सिन्हा जी को दिया ... Mla मनीष जयसवाल ने कहा सारे चो'र मिलकर ज़ब एक होजाए तो समझें राजा अच्छा काम कर रहा है समाजसेवी निशि पांडे ने आखिर क्यूँ छोड़ा आजसू पार्टी? समाजसेवी निशि पांडे को नेहरू रोड गणपति पूजा समिति द्वारा किया गया सम्मानित Women Reservation Bill: लोकसभा में पेश किया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम AJSU PARTY से समाजसेवी निशि पांडे का इस्तीफा धनबाद बम कांड मुख्य आरोपी गुड़िया देवी रामगढ़ से गिरफ्तार

रामलला के दर्शन करने 18 को अयोध्‍या जाएंगे सरयू की पार्टी के कार्यकर्ता

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए विधायक चुने गए सरयू राय की पार्टी भारतीय जन मोर्चा के कार्यकर्ता आगामी 18 मार्च को अयोध्‍या जाएंगे। कार्यकर्ताओं के अध्‍योध्‍या जाने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

चुनाव जीतने के बाद सरयू राय ने अपने अलग राजनैतिक संगठन भारतीय जन मोर्चा के गठन की घोषणा की थी। लंबे समय तक भाजपा में रहे सरयू राय का फिलहाल कार्यकर्ताओं के साथ खुद अयोध्‍या जाने का कार्यक्रम नहीं है लकिन उन्‍होंने  कार्यकर्ताओं के अयोध्‍या जाने को लेकर ट़वीट करते हुए अपनी ओर से शुभकामनाएं दी हैं।

अपने ट़वीट में उन्‍होंने कहा है कि भारतीय जन मोर्चा जमशेदपुर के मित्रगण भव्य राममंदिर निर्माण शुरू होने के पूर्व वर्तमान स्थिति में रामलला के दर्शन हेतु 18 मार्च को अयोध्या जा रहे है। मेरी समस्त शुभकामनाएं। यात्रा मंगलमय हो, जनहितकारी हो, जय श्रीराम का नारा और रामराज्य की निष्ठा में तालमेल बनाने वाली हो। उधर, सरयू राय इस बार होली अपने पैतृक गांव में खेलेंगे। उनका परिवार बिहार के बक्‍सर के समीप गांव में रहता है। इस संबंध में उन्‍होंने कहा कि गांव के लोगों की भी इच्छा थी कि होली अपने गांव में मनाऊं।

यहां उनकी पुत्रवधू निधू देवी गांव की मुखिया है। इससे पहले सरयू रविवार को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्‍होंने झारखंड विधानसभा चुनाव में जदयू से मिले समर्थन के लिए आभार जताया।

nanhe kadam hide