Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कोल्हान में पांच जंगली हाथियों की मौ’ त l जिम्मेदार कौन?

घाटशिला : झारखंड में जंगली हाथियों की करंट लगकर लगातार हो रही मौत को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। मंगलवार को घाटशिला मुसाबनी वन क्षेत्र अंतर्गत ऊपर बांध गांव में करंट लगने से एक साथ पांच हाथियों की मौत हो गई. बताया जाता है कि 33 हजार वोल्ट तार की चपेट आने से हुई पांचों हाथियों की मौत हुई है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी. घटना की जानकारी मिलते आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गए।

हाथियों की मौत को लेकर इलाके के लोंगों ने कई सवाल भी खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि आखिर बिजली की करंट लगकर पांच हाथियों की मौत हो गई है। इसके लिए कोन जिम्मेदार है। जिला प्रशासन के साथ साथ बिजली विभाग और फारेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारी हाथियों की हुई मौत पर मंथन जरुर कर रहे हैं। लेकिन कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार जंगली हाथियों के इस झुंड में और भी हाथी हैं। इस तरह के अपने झुंड के हाथियों की मौत होने के बाद बचे हाथी जल्दी इलाके से बाहर नहीं जाते हैं। साथ ही साथ अपने साथियों के नजदीक आने की भी कोशिश करते हैं। ऐसे में डर इस बात का भी है कि कहीं और भी जंगली हाथी बिजली की करंट की चपेट में ना आ जाए।
हालांकि डीसी मंजुनाथ भजत्री ने तमाम अधिकारियों को इससे संबंधित दिशानिर्देश दे दिए है। बिजली के तारों को और ऊंचा करने के साथ साथ समुचित सुरक्ष व्यवस्था को दुरुस्त करने काभी निर्देश दिया है। बाकी जंगली हाथियों को उनके कॉरिडोर क्षेत्र में पहुंचाने की भी तैयारी की जा रही है।