Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अदालत ने पुलिस से मांगा विधायक ढुलू महतो का आपराधिक इतिहास, गिरफ्तारी पर रोक से इन्कार

धनबाद। हाइवा और टीपर लूट प्रकरण की सुनवाई करते हुए धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश बसंत कुमार गोस्वामी ने गुरुवार को पुलिस से बाघमारा के विधायक ढुलू महतो का आपराधिक इतिहास मांगा। साथ ही पुलिस से कांड दैनिकी तलब की गई है। अदालत ने विधायक की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इन्कार करते हुए सुनवाई की अगली तारीख 13 मार्च निर्धारित की है।

किरण महतो की शिकायत पर 15 फरवरी 2020 को केदार यादव, रियाज अंसारी, सोनू शर्मा, राजू शर्मा ,बॉबी खान एवं अमजद खान के विरुद्ध लूट मारपीट व आर्म्स एक्ट के धाराओं में केस दर्ज की गई थी। विधायक ढुल्लू इस मामले में नामजद आरोपी नही हैं। एक मार्च को पुलिस ने इस मामले में ढूल्लू महतो के आवास जाकर धारा 41 सीआरपीसी का नोटिस थमाया था।

प्राथमिकी के मुताबिक 15 फरवरी 20 को किरण का 4 हाईवा व टीपर केशरगढ साइडिंग में चल रहा था। किरण को सूचना मिली कि ढुल्लू समर्थक उपरोक्त सभी लोग उनके हाईवा मशीन जबरन ले जा रहे हैं। मारपीट कर सुभाष से 2500 रुपये छीनने का भी आरोप है। सोनू शर्मा व  बॉबी ने सुभाष को धमकी दी कि तुम्हारे मालिक किरण को घुसकर घर में मारे हैं। नेतागिरी करेगा तो गाड़ी में भी आग लगा देंगे।

सुनवाई के दाैरान विधायक के अधिवक्ता जितेंद्र कुमार ने अदालत से विधायक की गिरफ्तारी पर रोक लगाने की प्रार्थना की। अदालत ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया।