Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

धनबाद बम कांड मुख्य आरोपी गुड़िया देवी रामगढ़ से गिरफ्तार

झारखंड के धनबाद जिले में हुए बम कांड की मुख्य आरोपी गुड़िया देवी को रामगढ़ से गिरफ्तार किया गया है. शुक्रवार को धनबाद पुलिस और रामगढ़ पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की और उसे अरेस्ट कर लिया. इस दौरान गुड़िया अनाब-शनाब बोल रही थी. बता दें कि इस कांड में मुख्य आरोपी का पति पिंटू वर्णवाल भी शामिल था
मामला तोपचांची थाना क्षेत्र का है. यहां के बाजार में 8 जनवरी को एक बाइक में डेटोनेटर लगाकर धमाका किया गया था. इसमे छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इस वारदात को अंजाम देने में शामिल पिंटू वर्णवाल भी घायल हो गया था. नक्सल प्रभावित तोपचांची थाना क्षेत्र में बम धमाके में छानबीन के दौरान पुलिस पिंटू वर्णवाल के घर पहुंची तो वहां से विस्फोटकों का जखीरा मिला था.

मुख्य आरोपी गुड़िया देवी मौके से फरार

पुलिस को दो बोरों में 264 पीस जिलेटिन मिला था. वहीं, पुलिस की सूचना मिलते ही मुख्य आरोपी गुड़िया देवी मौके से फरार हो गई और वह रामगढ़ में जाकर बिजुलिया के एक घर में छुपकर रहने लगी. पुलिस के मुताबिक, बम कांड में गुड़िया देवी, उसका पति और अन्य लोग शामिल थे. मगर, गुड़िया के पति की मौत गिरफ्तारी से पहले किसी कारण से हो गई थी.

मामले में सब इंस्पेक्टर ने कही ये बात

धनबाद के तोपचांची थाना के सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गुड़िया के घर से काफी मात्रा में विस्फोटक मिला था. बम कांड में वो और उसके पति के अलावा अन्य लोग भी शामिल थे. गुड़िया रामगढ़ में छुपकर रह रही थी, जिसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया.