धनबाद: झारखंड के धनबाद में
दुर्गा पूजा का चंदा मांगने में एक कारोबारी के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि युवक दुर्गा पूजा का चंदा मांगने कारोबारी के घर गए थे. उसने चंदा देने से इनकार कर दिया. जिसके चलते उनके बीच विवाद हो गया और युवकों ने सुशील कुमार पोद्दार की पिटाई कर दी. इतना ही नहीं युवकों ने उसके घर पर तोड़फोड़ भी की.
पिटाई की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पीड़ित सुशील कुमार पोद्दार ने थाने में दी अपनी शिकायत में कई युवकों पर पिटाई का आरोप लगाया है. पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्से का माहौल है.
सुनील पोद्दार ने बताया कि तीन युवक उसके घर दुर्गा पूजा का चंदा मांगने आए थे. उन्होंने चंदा देने से मना किया तो विवाद हो गया. युवकों ने गाली- गलौच शुरू की और मारपीट करने लगे. लोहे की रोड से घर में तोड़फोड़ की.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों ढूंढा जा रहा है, जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई...
झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर!
गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ...
रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर
युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान!
आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण
रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित
रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान
प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।
