Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

विधायक ढुलू महतो के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट निरस्त, हाईकोर्ट ने लगाई पुलिस को कड़ी फटकार

धनबाद। 15 दिनों से फरार चल रहे बाघमारा विधायक ढुलू महतो को बुधवार को झारखंड उच्च न्यायालय से राहत मिली है। उच्च न्यायालय ने भाजपा विधायक ढुलू व उनके भाई शरत महतो के विरुद्ध जारी गिरफ्तारी के वारंट को निरस्त कर दिया। साथ ही न्यायालय ने पुलिस को कड़ी फटकार लगाई।

वहीं, दूसरी ओर बुधवार को बाघमारा डीएसपी नितिन खंडेलवाल, विधायक ढुलू महतो के खिलाफ कुर्की का वारंट जारी कराने के लिए धनबाद कोर्ट पहुंचे थे। उच्च न्यायालय के इस आदेश से पुलिस को बड़ा झटका लगा है। विधायक ढुलू महतो के खिलाफ यह गिरफ्तारी वारंट उनके ही पड़ोसी डोमन महतो के साथ मारपीट के मामले में जारी हुआ था।

बता दें कि एक वर्ष पूर्व डोमन महतो ने विधायक ढूलू महतो व उनके समर्थक अजय गोराई, बूढ़ा राय, कृष्णा रविदास बिट्टू सिंह एवं डंपी मंडल के विरुद्ध मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया था। इसकी प्राथमिकी 15 फरवरी को दर्ज की गई थी। 18 फरवरी को पुलिस ने ढूलू समेत सभी आरोपियों के विरुद्ध गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने भाजपा विधायक ढुलू महतो के चिटाही स्थित आवास पर 19 फरवरी के तड़के छापेमारी की। छापेमारी के दौरान विधायक पिछले दरवाजे से फरार हो गये। तब से पुलिस उनको तलाश रही है। वहीं, तीन आरोपितों अजय गोराई, बिट्टू सिंह एवं डंपी मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनकी ओर से आज जमानत अर्जी दाखिल की गई। जिसपर सुनवाई शनिवार को होगी।