Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ में सड़कों पर खुलेआम पशुओं को छोड़ने वाले मालिकों की अब खैर नहीं! बिजुलिया तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक सुनीता चौधरी ने किया शिलान्यास, बोटिंग, सिटिंग, झूले और भ... नशे के सौदागरों के विरुद्ध रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त, एक गिरफ्तार मॉबली*चिंग के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च,किया प्रदर्शन छावनी को किसान सब्जी विक्रेताओं को अस्थाई शिफ्ट करवाना पड़ा भारी,हूआ विरोध व गाली- गलौज सूक्ष्म से मध्यम उद्योगों का विकास हीं देश के विकास का उन्नत मार्ग है बाल गोपाल के नए प्रतिष्ठान का रामगढ़ सुभाषचौक गुरुद्वारा के सामने हुआ शुभारंभ I पोड़ा गेट पर गो*लीबारी में दो गिर*फ्तार, पि*स्टल बरामद Ajsu ने सब्जी विक्रेताओं से ठेकेदार द्वारा मासूल वसूले जाने का किया विरोध l सेनेटरी एवं मोटर आइटम्स के शोरूम दीपक एजेंसी का हूआ शुभारंभ

पापा ही नहीं श्रद्धा कपूर की मां भी कर चुकी हैं फिल्मों में काम, अनोखे ढंग से हुई थी दोनों की शादी

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपने दम पर बॉलीवुड में अच्छा खासा नाम कमा रही हैं। शक्ति कपूर की बेटी होने के बाद भी श्रद्धा कपूर ने खुद के दम पर फिल्म जगत में अपनी खास पहचान बनाई है। श्रद्धा कपूर आज अपना 33वां जन्मदिन बना रही हैं। उनका जन्म 3 मार्च, 1987 को मुंबई में हुआ था। आप श्रद्धा और शक्ति कपूर के बारे में बहुत कुछ जानते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी मां शिवांगी कपूर भी एक एक्ट्रेस रह चुकी हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

हालांकि, शक्ति कपूर से शादी होने के बाद शिवांगी ने फिल्मों से अपना नाता तोड़ लिया था। श्रद्धा कपूर के माता-पिता की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। खबरों की मानें तो दोनों ने भागकर शादी की थी। शिवांगी 80 के दशक की अभिनेत्री रह चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 980 में आई फिल्म ‘किस्मत’ से की थी। इस फिल्म के मुख्य किरदार मिथुन चक्रवर्ती और रंजीता लीड थे।

शक्ति कपूर ने इस फिल्म में काम किया था। शिवांगी और शक्ति की मुलाकात इसी फिल्म के दौरान हुई थी। यही से दोनों के बीच दोस्ती और प्यार की शुरुआत हुई। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। लेकिन श्रद्धा कपूर के नाना जी इस शादी के लिए राजी नहीं थे। वे इस शादी के खिलाफ थे। शक्ति कपूर पंजाबी थे और शिवांगी मराठी फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। इसलिए शिवांगी के पिता को ये रिश्ता मंजूर नहीं था।

पिता के मना करने के बावजूद शिवांगी ने शादी करने का फैसला लिया। जिसके बाद दोनों ने भागकर शादी की। 1982 में शक्ति कपूर और शिवांगी ने शादी की। शिवांगी उस समय मात्र 18 साल की थीं। शक्ति कपूर से शादी करने के बाद शिवांगी ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया और वे एक होममेकर बनकर अपनी फैमिली लाइफ में व्यस्त हो गईं।

श्रद्धा कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो 6 मार्च को श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉप की बागी 3 रिलीज होने वाली है। जिसका उनके फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार है। अब देखना ये है कि क्या श्रद्धा इस फिल्म से दर्शकों के बीच अपना जादू बिखेर पाएंगी या नहीं।