Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रजरप्पा महोत्सव की तैयारी पूरी, महोत्सव आज बॉलीवुड कलाकारों के सुर से गूंजेगा रजरप्पा स्टेडियम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे महोत्सव का उदघाटन

Ramgarh:राजकीय रजरप्पा महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गयी है। महोत्सव में इस बार आम लोगों का खासा ख्याल रखा गया है।रजरप्पा महोत्सव को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी ताकत झोंक दी है। महोत्सव में किसी तरह की चूक न हो इसके लिए लगातार रामगढ़ उपायुक्त सन्दीप कुमार सिंह व रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार दौरा कर रहे है।

रजरप्पा महोत्सव की तैयारी लगभग अंतिम चरण में है। सुबह तक स्टेज बनकर तैयार हो जाएगा। महोत्सव में चार चाँद लगाने के लिए बॉलीवुड सिगर सह सिनेमा स्टार हिमेश रेशमिया और गायिका शिल्पा राव आ रहे। महोत्सव को लेकर रजरप्पा छिन्नमस्तिका मन्दिर को पूरी तरह से सजाया गया है। रजरप्पा महोत्सव का उदघाटन राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शनिवार को किया जाएगा।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन महोत्सव के उदघाटन से पूर्व मां छिन्नमस्तिका मन्दिर पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा का व्यापाक प्रबन्ध किया गया हैं। रजरप्पा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू ने बताया कि महोत्सव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेंगे। ताकि किसी भी अप्रिय घटना से सख्ती से निपटा जा सके। वही प्रखंड के बीडीओ हुलास महतो ने कहा कि महोत्सव को इस बार पास फ्री किया गया है। ताकि सभी लोग महोत्सव का आनन्द ले सकेंगे।