Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अनुराग कश्यप के माफी वाले बयान का रंगोली चंदेल ने उड़ाया मज़ाक, डायरेक्टर को बताया ‘नौटंकी’

नई दिल्ली। फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने ‘थप्पड़’ की स्क्रीनिंग के दौरान गृह मंत्री अमित शाह को लेकर एक बयान दिया था जिसका कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने मज़ाक उड़ाया है। रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर कितनी एक्टिव हैं ये बात सभी जानते हैं। स्टार्स पर निशाना साधना हो या किसी मुद्दे पर अपनी बात रखनी हो, फिल्म का प्रमोशन करना हो या अपना दुख ज़ाहिर करना हो, रंगोली हर बात ट्विटर के जरिए ही कहती हैं। रंगोली ने अनुराग के बयान पर रिएक्शन भी ट्विटर के जरिए ही दिया है।

रंगोली ने क्या कहा है वो बताने से पहले हम आपको अनुराग का बयान बता देते हैं। मंगलवार को तापसी पन्नू की फिल्म ‘थप्पड़’ की स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट के साथ अनुराग कश्यप भी शामिल थे। यहां अनुराग से दिल्ली में CAA समर्थकों और विरोधियों के बीच हो रही हिंसा पर सवाल किया तो निर्देशक ने कहा, ‘दुनिया में हमारी आधी प्रॉब्लम सॉल्व हो जाएंगी अगर गृह मंत्री सॉरी बोल दें तो… कितनी प्रॉब्लम सॉल्व हो जाएंगी’। अनुराग के इसी बयान का रंगोली ने मज़ाक उड़ाया है और उन्हें अपशब्द कहे हैं।

रंगोल ने अपने ट्विटर पर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, ‘दो टके का नौटंकी कह रहा है अमित शाह जी सॉरी बोलें… चल फूट’। रंगोली के इस ट्वीट पर कमेंट कर लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं।

Rangoli Chandel

@Rangoli_A

Do takke ka nautanki keh raha hai Amit Shah ji sorry bolein…
</p> 			</div>

						<div class=

604