Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Bigg Boss में हुआ प्यार और अब रचाई शादी, प्रिंस नरूला जैसी है चंदन-निवेदिता की लव स्टोरी

नई दिल्ली। कन्नड़ बिग बॉस 5 की कंटेस्टेंट रहीं निवेदिता गौड़ा आज बुधवार को चंदन शेट्टी से शादी कर रही हैं। इससे पहले दोनों ने रिसेप्शन दिया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में ख़ूब देखी जा रही हैं। वैसे तो सेलेब्रिटीज़ की शादी कोई नई बात नहीं है, मगर इन दोनों की प्रेम कहानी में मज़ेदार ट्विस्ट है। निवेदिता और चंदन की मुलाक़ात इसी रिएलिटी शो में ही हुई थी। दोनों के बीच प्यार हुआ और अब शादी के बंधन में बंध गये है।

चंदन ने बिग बॉस 5 शो जीता भी था, जबकि निवेदिता टॉप 5 में शामिल रही थीं। चंदन कन्नड़ फ़िल्म इंडस्ट्री में बतौर म्यूज़िक कंपोज़र काम करते हैं। उन्होंने निवेदिता को मैसूर में दशहरा इवेंट में प्रपोज़ किया था, जिसको लेकर विवाद भी हुआ था।

Kannada Movies के अन्य ट्वीट देखें

 

चंदन शेट्टी और निवेदिता ने अक्टूबर 2019 में इंगेजमेंट की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी में एक कन्वेंशन हॉल में हो रही शादी में लगभग 5 हज़ार मेहमानों की मौजूदगी रहने की उम्मीद है। कन्नड़ फ़िल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज शामिल हो रहे हैं। इससे पहले 25 फरवरी को इनके रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया में ख़ूब शेयर की गयीं।