झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान 26 मार्च को, 6 मार्च को जारी होगी अधिसूचना
रांची। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 26 मार्च को मतदान होगा। चुनाव के अधिसूचना 6 मार्च को जारी होगी। झारखंड से निर्दलीय परिमल नाथवाणी और राजद के प्रेमचंद गुप्ता का कार्यकाल इस साल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग द्वारा दोनों सीटों पर राज्यसभा चुनाव के लिए 6 मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी। दोनों सीटों पर 13 मार्च तक उम्मीदवारों का नामांकन होगा। 26 मार्च को वोट डाले जाएंगे। इसी दिन मतगणना के बाद नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। परिमल नाथवानी और प्रेमचंद गुप्ता का कार्यकाल खत्म होने के चलते दोनों सीटें रिक्त हो रही हैं। मालूम हो कि 26 मार्च को देशभर के 17 राज्यों की 55 सीटों के लिए चुनाव कराया जा रहा है। जिनमें झारखंड की दो सीटें शामिल हैं।