Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Jharkhand: नए ट्विटर एकाउंट के साथ सोशल मीडिया में अवतरित हुए बाबूलाल, झारखंड भाजपा का करेंगे नेतृत्व

धनबाद। भाजपा में शामिल होने के बाद झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सोशल मीडिया ट्विटर पर नए एकाउंट के साथ सामने आए हैं। पहले उनका ट्विटर एकाउंट झारखंड विकास मोर्चा (प्रो) के प्रमुख के रूप में था। अब भाजपा नेता के रूप में है। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन सरकार के नेता हेमंत सोरेन पर हमला बोलना भी शुरू कर दिया है। झारखंंड में लगातार खराब हो रहे विधि व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा है।

बाबूलाल मरांडी 17 फरवरी, 2020 को रांची में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थित में भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने नया ट्विटर एकाउंट खोला है। इसके प्रोफाइल में मरांडी ने भाजपा में शामिल होने के माैके पर पार्टी नेताओं के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने वाली तस्वीर लगाई गई है। भाजपा में शामिल होने के बाद से बाबूलाल मरांडी को झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक दल का नेता बनाए जाए की चर्चा है। सोमवार को रांची में भाजपा विधायक दल की बैठक होनी है। इसमें मरांडी को विधायक दल का नेता चुना जा सकता है। 15 नवंबर, 2000 को झारखंड अलग राज्य बनने के बाद बाबूलाल मरांडी मुख्यमंत्री बने थे। भाजपा ने अपने आदिवासी नेता मरांडी को मुख्यमंत्री बनाया। साल 2003 तक मरांडी मुख्यमंत्री रहे। साल 2006 में मरांडी ने भाजपा छोड़ने के बाद अलग पार्टी बना ली थी।