Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

स्वामी दयानंद जी के आदर्शों को अपनाने की जरूरत:  प्राचार्य 

Ramgarh/News lens:डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा में आर्य समाज के संस्थापक व महान समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती की 196 वीं जयंती मनाई गई । सर्वप्रथम विद्यालय की प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में प्राचार्य  एचके झा, शिक्षक गण एवं बच्चों ने स्वामी जी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया ।

नवीं कक्षा की सादिया असरफ ने स्वामी जी के जीवन, आदर्शों एवं कार्यों पर प्रकाश डाला । कक्षा पांचवीं की छात्राएं तथा धर्म शिक्षक  सत्यकाम आर्य ने मनमोहक भजन से सबको आह्लादित कर दिया । इस अवसर पर ऋषि दयानंद के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी तथा कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया ।

मौके पर मुख्य रूप से मौजूद विद्यालय प्राचार्य  ने कहा कि आज का दिन आर्य समाज, डी ए वी संस्थाएं तथा देश के लिए महत्वपूर्ण दिवस है । स्वामी दयानंद सरस्वती ने 1875 में आर्य समाज की स्थापना की थी । प्राचार्य ने स्वामी जी के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सच्चे समाज सुधारक और देशभक्त थे । उन्होंने अनुभव किया था कि शिक्षा से ही मनुष्य की संपूर्ण अज्ञानता दूर हो सकती है  । इसी उद्देश्य से देश के आर्य समाजी लोगों ने स्वामी जी के विचारों को पूरा करने के लिए डी ए वी संस्था की स्थापना की । उन्होंने देशवासियों को वेद की ओर लौटने का आह्वान किया था । प्राचार्य ने बच्चों से स्वामी दयानंद सरस्वती की तरह देशभक्त और समाज सुधार बनने का आह्वान किया ।

मौके  पर विद्यालय के शिक्षक गजेन्द्र कुमार , डॉक्टर आर विश्वकर्मा , मो खालिद सरफराज, सुनील कुमार, मनोज कुमार, रजनीश कुमार पाठक, ए मनी शर्मा, इन्द्रनाथ महतो, हरेंद्र कुमार सिंह , संजय कुमार, श्यामल कांति मिश्रा, डी  मुखोपाध्याय, ए के मन्ना सहित विद्यालय के तमाम छात्र छात्राएं मौजूद थे ।