Logo
ब्रेकिंग
अमित शाह पहुंचे हजारीबाग बीएसएफ के स्थापना दिवस पर जवानों को दिया सलामी। Hazaribagh ऐसा तालाब जहां डुबकी लगाते ही त्वचा रोग से मिलता हैं निजात कोयलानगरी में दिनदहाड़े गो' लीकांड l संतालपरगना में राजनीतिक हलचल तेज l बाबूलाल के बयान के बाद प्रदीप यादव का पलटवार प्रधानमंत्री मोदी ने किया देवघर एम्स के जन औषधि केंद्र का ऑनलाइन उद्घाटन l Bokaro विस्थापितों और वेदांता इलेक्ट्रो स्टील के सुरक्षा कर्मियों के बीच झ'ड़प के बाद ला'ठी चार्ज। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन शहीद सोबरन मांझी जी के शहादत दिवस समारोह में हुए शामिल 8 जनवरी को रामगढ़ में होगा भव्य श्री महाकाल महोत्सव श्री गुरु नानक जयंती की भव्य शोभा यात्रा l 555वां प्रकाशोत्सव l Prakash Parv in Ramgarh  छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला पकड़ा तूल सियासी गतिरोध हूआ तेज

उपराष्‍ट्रपत‍ि वेंकैया नायडू ने सरयू राय से कहा, इसी तरह लगे रहो…

सरयू राय डायरेक्टर्स बंगलो में पहुंचे तो देखते ही वेंकैया नायडू ने अपने पास बुलाया।

जमशेदपुर।  उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने एक्सएलआरआइ के सभागार में भेंट की। इसके बाद उपराष्ट्रपति ने उन्हें मिलने के लिए डायरेक्टर्स बंगलो में भी बुलाया।  सरयू राय डायरेक्टर्स बंगलो में पहुंचे तो देखते ही वेंकैया नायडू ने अपने पास बुलाया। कुछ बातें कीं और हौसला बढ़ाते हुए कहा- इसी तरह जनता की सेवा में लगे रहो।

बाद में सरयू राय ने बताया कि उपराष्ट्रपति उनके पुराने मित्र हैं। दोनों ने लंबे समय तक साथ काम किया है। उन्हें सबकुछ पता है। बहुत दिनों बाद मिले, तो सुख-दुख की बातें हुईं। बंगलो में नायडू ने शहर के विशिष्ट लोगों के साथ दोपहर का भोजन किया। यहां टाटा समूह की कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के अलावा सिंहभूम चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अशोक भालोटिया, पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया, महासचिव भरत वसानी, उपाध्यक्ष विजय आनंद मूनका, दिनेश चौधरी, मानव केडिया व नितेश धूत शामिल थे।

खुलकर हुईं बातें : सरयू राय

सरयू राय ने ट्वीट कर भी उपराष्‍ट्रपति से मुलाकात की जानकारी साझा की। लिखा क‍ि साकची/ कालीमाटी का नामकरण जमशेदपुर होने के 100 साल पूरा होने पर टाटा स्टील द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारत के उप-राष्ट्रपति एवं पुराने मित्र श्री  एम वेंकैय्या नायडू से भेंट हुई। बाद में अलग से मिला। तब माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भी थीं। खुलकर बातें हुई। अच्छा लगा।

Saryu Roy

@roysaryu

साक्ची/कालीमाटी का नामकरण जमशेदपुर होने के 100 साल पूरा होने पर टाटा स्टील द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारत के उप-राष्ट्रपति एवं पुराने मित्र श्री एम वेंकैय्या नायडू से भेंट हुई. बाद में अलग से मिला. तब माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मु भी थीं. खुलकर बातें हुई. अच्छा लगा.

16 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं