Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Bigg Boss 13 Finale: सिद्धार्थ शुक्ला हीरो ही नहीं Winner भी हैं, सेलेब्स से लेकर क्रिकेटर्स ने ऐसे की जीत की कामना

बिग बॉस की कंटेस्टेंट संभावना सेठ ने भी सिद्धार्थ शुक्ला के पक्ष में सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी हैl

नई दिल्लीl बिग बॉस 13 के सीजन को अकेले के दम पर फेमस करने वाले सिद्धार्थ शुक्ला आज जीतने के बिल्कुल करीब हैl इसी के चलते बॉलीवुड के स्टार कलाकारों के अलावा उन्हें क्रिकेट के पिच से भी जीतने की कामनाएं मिल रही है। सलमान खान के वीकेंड का वार के दौरान भी आए कई कलाकारों ने सिद्धार्थ शुक्ला की जमकर तारीफ की और उनकी जीत की कामना भी कीl

गौरतलब है कि इसकी शुरुआत वरुण धवन से होती हैl वरुण धवन ने फिल्म हम्टी शर्मा की दुल्हनिया की शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला के साथ शूटिंग के अपने अनुभव के बारे में बताया थाl उन्होंने कहा था कि सिद्धार्थ शुक्ला बहुत ही प्रोटेक्टिव किस्म के व्यक्ति हैंl

वहीं बिग बॉस के एक्स विनर विंदू दारा सिंह ने भी सिद्धार्थ शुक्ला को विनर बताते हुए कहा था कि घर में बीमार होने के बावजूद उन्होंने मैदान नहीं थोड़ा और आगे बढ़ते रहें।

बिग बॉस की कंटेस्टेंट संभावना सेठ ने भी सिद्धार्थ शुक्ला के पक्ष में सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी हैl साथ ही उन्होंने आसिम रियाज़ को फटकार लगाते हुए उन्हें मेंटली मदद की जरूरत होने की भी बात कही है। सिद्धार्थ शुक्ला के पक्ष में फिल्म एक्ट्रेस कायनात अरोरा ने भी अपनी बात कही हैl उन्होंने भी आसिम रियाज़ को फटकारा है।

इतना ही नहीं सिद्धार्थ शुक्ला की फैन फॉलोइंग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि क्रिकेटर मनोज तिवारी ने भी उनकी जीत की कामना की है। सोशल मीडिया पर बिग बॉस द्वारा जारी किए गये कंटेस्टेंट के जर्नी के वीडियो में भी सिद्धार्थ शुक्ला आसिम रियाज़ से भारी मतों से आगे चल रहे हैंl