Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पुणे कोर्ट ने एलगार परिषद केस एनआइए कोर्ट को सौंपा, नवलखा, तेलबुंबडे को नहीं मिली अग्रिम जमानत

यह मामला पुणे के शनिवारवाड़ा में 31 दिसंबर 2017 को आयोजित एलगार परिषद सम्मेलन में भड़काऊ भाषण दिए जाने से संबंधित है।

पुणे:  एलगार परिषद मामले की सुनवाई करने वाली पुणे की अदालत ने इसे मुंबई में एनआइए विशेष कोर्ट को स्थानांतरित कर दिया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एसआर नावांडेर ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश पारित किया। राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार का भीमा-कोरेगांव मामले को केंद्र को स्थानांतरित करने का फैसला संवैधानिक रूप से गलत है। राकांपा अध्यक्ष ने कहा कि इसका कारण यह है कि अपराध की जांच राज्य के अधिकार क्षेत्र में आती है।

न्यायाधीश के आदेश जारी करने से पहले अभियोजन ने अर्जी सौंपकर कहा कि उसे मामला स्थानांतरित किए जाने की मांग करने वाली राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की अर्जी पर कोई आपत्ति नहीं है। विशेष कोर्ट में स्थानांतरण की मांग करते हुए एनआइए ने 30 जनवरी को पुणे कोर्ट में अर्जी दायर की थी। मामले के सभी आरोपितों को अब 28 फरवरी को मुंबई में एनआइए की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। केंद्र ने पिछले महीने मामले की जांच एनआइए को सौंप दी थी। महाराष्ट्र की शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस सरकार ने केंद्र के इस कदम की आलोचना की थी।

यह मामला पुणे के शनिवारवाड़ा में 31 दिसंबर 2017 को आयोजित एलगार परिषद सम्मेलन में भड़काऊ भाषण दिए जाने से संबंधित है। पुलिस का दावा है कि इस कारण इसके अगले ही दिन जिले में कोरेगांव-भीमा युद्ध स्मारक के पास ¨हसा भड़क उठी। पुणे पुलिस का दावा है कि इस सम्मेलन को नक्सलियों का समर्थन हासिल था। जांच के दौरान पुलिस ने सुधीर धावले, रोना विल्सन, सुरेंद्र गाडलिंग, महेश राउत, सोमा सेन, अरुण फरेरा, वरनन गोंजाल्विस, सुधा भारद्वाज और वरवर राव को नक्सलियों के साथ संपर्क रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। एनआइए ने एलगार परिषद मामले में जिन 11 लोगों को नामजद किया है उनमें से नौ लोग अभी जेल में बंद हैं।

नवलखा, तेलबुंबडे को नहीं मिली अग्रिम जमानत

इधर, बॉम्‍बे हाई कोर्ट ने गौतम नवलखा और आनंद तेलतुंबडे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। जस्टिस पीडी नाईक ने नक्सलियों से जुड़े होने के मामले में गिरफ्तारी से पहले जमानत देने की मांग करने वाली याचिका नामंजूर कर दी। कोर्ट ने हालांकि दोनों को गिरफ्तारी से बचने के लिए दिए गए अंतरिम संरक्षण की अवधि चार सप्ताह के लिए बढ़ा दी ताकि वे सुप्रीम कोर्ट जा सकें।