Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कोलकाता के सीए को पांच लाख रिश्वत लेते सीबीआइ ने दबोचा, गिरिडीह के वीर इस्पात की शिकायत पर कार्रवाई

सरावगी ने तीन फरवरी को सीबीआइ से शिकायत की थी कि उनकी फैक्ट्री का टर्नओवर सही है।

धनबाद। वीर और आदी इस्पात के निदेशक अमित सरावगी की शिकायत पर सीबीआइ, धनबाद की टीम ने आदी इस्पात में छापेमारी कर सीए संजय कुमार अग्रवाल को पांच लाख रुपये रिश्वत लेते धर दबोचा। संजय ने ऑडिट सुधार के नाम पर दो लाख रुपये प्रतिमाह के हिसाब से नौ माह का हिसाब जोड़कर 20 लाख रुपये मांगे थे। रिश्वत की पहली किस्त पांच लाख रुपये लेने वह कोलकाता से फैक्ट्री पहुंचा था जहां सीबीआइ ने धर दबोचा। टीम का नेतृत्व एडिशनल एसपी कर रहे थे।

सरावगी ने तीन फरवरी को सीबीआइ से शिकायत की थी कि उनकी फैक्ट्री का टर्नओवर सही है। बावजूद सीए भौतिक सत्यापन और गड़बड़ी को ठीक कराने के नाम पर रिश्वत की मांग की। इसके बाद सीबीआइ ने कंपनी के दस्तावेजों की जांच इंस्पेक्टर अभय कुमार को सौंपी। दस्तावेज सही पाए जाने पर रिपोर्ट मुख्यालय में दी गई थी। इसके बाद सीए को पकडऩे के लिए जाल बिछाया गया। इसके लिए फैक्ट्री में दस सदस्यीय टीम मंगलवार को पहले पहुंच गई। सबसे पहले सभी कर्मियों का मोबाइल बंद कराया गया। उसके बाद टीम के सदस्य अलग-अलग हिस्से में बंट गए। करीब पांच घंटे तक सीबीआइ टीम फैक्ट्री के अंदर जमी रही। रिश्वत की पहली किस्त लेने पहुंचे सीए को इसकी भनक तक नहीं लगी। मंगलवार को जैसे ही उसने कारखाने में प्रवेश किया, फैक्ट्री के सभी दरवाजे बंद कर दिए गए। इसके बाद उसे धर दबोचा गया।