Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जमा कराए पांच लाख लाइसेंसी असलहे, दबोचे गए 6837 शराब तस्कर

लखनऊ। पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का नामांकन शुरू होने के साथ ही पुलिस की सतर्कता और बढ़ा दी गई है। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने अपराधियों पर कार्रवाई के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शस्त्र लाइसेंसों को जमा कराने की कार्रवाई भी तेज की है। 15 फरवरी से अब तक सूबे में 5.11 लाख से अधिक लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं।

डीजीपी के निर्देश पर 24 मार्च से चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बीते 10 दिनों में 1567 अवैध असलहे बरामद किए हैं, जिनमें 40 शस्त्र फैक्ट्री मेड हैं। 2617 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इसके अलावा अवैध शराब करोबार में लिप्त 6837 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। अवैध शराब की 929 भट्टियां भी नष्ट कराई गई हैं। 27280 आरोपितों का शांति भंग के तहत चालान किए जाने के साथ ही 12 मामलों में एनएसए के तहत कार्रवाई भी की गई है। गैंगेस्टर एक्ट के तहत 482 आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं। डीजीपी ने ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त बढ़ाए जाने के साथ ही अवांछित तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई किए जाने के कड़े निर्देश दिए हैं। सभी एडीजी जोन को अवैध शराब व अवैध शस्त्र बरामद करने के लिए चलाए जा रहे अभियान पर सीधी नजर रखने का निर्देश भी दिया है।

पुलिस के दो और ट्व‍िटर एकाउंट : कानपुर आउटर व वाराणसी ग्रामीण के भी ट्व‍िटर एकाउंट बन गए हैं। अब इन क्षेत्र में होने वाली घटनाओं के संबंध में तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सोशल मीडिया के इस प्लेटफार्म का उपयोग किया जाएगा।

सी-प्लान एप होगा अहम : पंचायत चुनाव में पुलिस का सी-प्लान एप उसका बड़ा मददगार होगा। लोकसभा चुनाव के दौरान इस एप को आजमा चुकी पुलिस एक बार फिर अफवाहों व भ्रामक सूचनाओं पर काबू पाने के लिए इसका प्रयोग करेगी। इस एप से 10 लाख से अधिक लोगों को जोड़ा गया है। डीजीपी मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से इस एप के जरिए भेजे जाने वाले संदेशों की निगरानी की व्यवस्था होगी। एप के जरिए पुलिस एसएमएस से लोगों तक सही तथ्यों को पहुंचाएगी। इस एप को यूपी 112 से भी जोड़ा गया है।