Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

YONO एप से खरीदारी करने पर आज से मिलेगा भारी डिस्काउंट व कैशबैक, जानिए और क्या है खास

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने यूनिक शॉपिंग कार्निवल योनो सुपर सेविंग डेज (YONO Super Saving Days) के तीसरे संस्करण की लॉन्चिंज की घोषणा कर दी है। चार अप्रैल से शुरू होने जा रहा यह चार दिवसीय शॉपिंग कार्निवल सात अप्रैल तक चलेगा। इस कार्निवल में एसबीआई बैंकिंग और लाइफस्टाइल प्लेटफॉर्म योनो के यूजर्स के लिए आकर्षक डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर उपलब्ध होंगे।

योनो एसबीआई को इस शॉपिंग कार्निवल के दूसरे संस्करण में ट्रांजेक्शन वॉल्यूम और ट्रैफिक दोनों में ही भारी उछाल देखने को मिला था। यह संस्करण 4 से 7 मार्च, 2021 को आयोजित हुआ था। लगातार तीसरे महीने इस शॉपिंग कार्निवल का संस्करण लॉन्च हो रहा है।

चार अप्रैल से प्रारंभ हो रहे कार्निवल के तीसरे संस्करण में यात्रा, आतिथ्य, स्वास्थ्य, परिधानों और ऑनलाइन शॉपिंग सहित प्रमुख श्रेणियों में बेहद आकर्षक ऑफर देखने को मिलेंगे। इस शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान अपने 36 मिलियन से अधिक यूजर्स को शानदार खरीदारी का मौका देने के लिए, योनो ने Amazon, Apollo 24I7, EaseMyTrip, OYO, और @Home सहित कुछ टॉप मर्चेंट्स के साथ भागीदारी की है।

योनो सुपर सेविंग डेज के इस अप्रैल 2021 संस्करण में ग्राहक होटल बुकिंग, फ़्लाइट बुकिंग और स्वास्थ्य श्रेणियों पर 50 फीसद तक छूट प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही अमेजन पर चुनिंदा श्रेणियों में अतिरिक्त 10 फीसद असीमित कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं।

भारतीय स्टेट बैंक के पास 22,000 से अधिक ब्रांचों के साथ भारत में सबसे बड़ा नेटवर्क है। बैंक के पास करीब 58,000 एटीएम/सीडीएम नेटवर्क है और 71,000 से अधिक कुल बीसी आउटलेट्स हैं। 85 मिलियन ग्राहक बैंक की इंटरनेट बैंकिंग और 19 मिलियन ग्राहक मोबाइल बैंकिंग का उपयोग करते हैं। डिजिटल और लाइफस्टाइल प्लेटफॉर्म एसबीआई-योनो एप के 74 मिलियन से अधिक डाउनलोड्स हो चुके हैं। योनो एप के 34.5 मिलियन से अधिक रजिस्टर्ड यूजर्स हैं। इस एप पर प्रतिदिन 9 मिलियन लॉग-इन होते हैं।