Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

डीमार्ट के संस्थापक राधाकिशन दमानी ने खरीदा देश का सबसे महंगा बंगला

मुंबई। Maharashtra: डीमार्ट के संस्थापक राधाकिशन दमानी ने देश का सबसे महंगा बंगला 1001 करोड़ रुपये में खरीदा है। यह बंगला मुंबई के सबसे महंगे इलाके मलाबार हिल के नारायण दाभोलकर मार्ग पर स्थित है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के सरकारी निवास से चंद कदमों की दूरी पर स्थित मधुकुंज नामक यह बंगला 1.4 एकड़ में स्थित है। इस भूखंड पर बने बंगले का क्षेत्रफल करीब 62000 वर्ग मीटर है। सूत्रों के अनुसार, अब तक यह संपत्ति किसी मेहता परिवार की थी। इस परिवार में साझीदार हैं। शायद इसीलिए बंगले बाजार भाव से कीमत 725 करोड़ रुपये होने के बावजूद सभी को संतुष्ट करने के लिए दमानी को इसकी अधिक कीमत चुकानी पड़ी है। देश की इस सबसे महंगे बंगले की रजिस्ट्री 31 मार्च को हुई। क्योंकि यह स्टैंप शुल्क में छूट का आखिरी दिन था।

महाराष्ट्र सरकार ने कोविड के दौरान संपत्तियों की खरीद-फरोख्त को गति देने के लिए स्टैंप ड्यूटी सिर्फ तीन फीसद कर रखी थी। इसका लाभ उठाते हुए राधाकिशन दमानी व उनके भाई गोपीकिशन दमानी ने यह सौदा छूट के आखिरी दिन कर लिया। इसके बावजूद उन्हें 30 करोड़ रुपये स्टैंप शुल्क अदा करना पड़ा है। बंगले की प्रति वर्ग फुट कीमत 1.60 लाख पड़ी है, जो अब तक मुंबई में हुए सौदों में सर्वाधिक बताई जा रही है। इससे पहले 2015 में सीरम इंस्टीट्यूट के मालिक साइरस पूनावाला ने ब्रीच कैंडी क्षेत्र में यूएस कंसोलेट से 750 करोड़ रुपये में खरीदी थी। समुद्र के किनारे स्थित इस संपत्ति का क्षेत्रफल करीब दो एकड़ था। इस पर 50,000 वर्ग फुट पर निर्माण हुआ था।

2015 में ही कुमार मंगलम बिड़ला ने भी मलाबार हिल क्षेत्र में एक संपत्ति 425 करोड़ रुपयों में खरीदी थी। कुछ वर्ष पहले मलाबार हिल पर ही स्थित होमी भाभा का बंगला 372 करोड़ में बिका था। जबकि ब्रीच कैंडी क्षेत्र में किलाचंद हाउस का एक चौथाई हिस्सा 180 करोड़ में बिक चुका है। 2020 में दक्षिण मुंबई की गगनचुंबी इमारतों में भी दो चर्चित संपत्तियां खरीदी गई हैं। इनमें से एक 6800 वर्गफुट का एक डूप्लेक्स फ्लैट 101 करोड़ रुपयों में मोतीलाल ओसवाल फैमिली ट्रस्ट ने खरीदा है, तो दूसरा 6366 वर्ग फुट का एक फ्लैट भारत सीरम एंड वैक्सीन्स के मालिक गौतम दफ्तरी ने 101 करोड़ में खरीदा है। यह फ्लैट कर्माइकल रोड पर मुकेश अंबानी की अंटीलिया इमारत के निकट है।