Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अश्लील सीडी मामले में डीके शिवकुमार भी फंसे, महिला के माता-पिता ने लगाया आरोप

बेंगलुरु। कर्नाटक के अश्लील सीडी मामले में शनिवार को एक नया मोड़ आ गया। अब इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी फंसते दिखाई दे रहे हैं। सीडी में नजर आ रही महिला के माता-पिता ने शनिवार को शिवकुमार पर अपनी बेटी का इस्तेमाल कर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया। अश्लील सीडी मामले में कथित रूप से शामिल पूर्व मंत्री रमेश जर्किहोली ने भी पहली बार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का खुलकर नाम लेते हुए उन पर साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने उनसे राजनीतिक और कानूनी रूप से लड़ने का भी एलान किया।

इस बीच, शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है और वह उस महिला से कभी नहीं मिले जो सीडी में दिखाई दे रही है। दूसरी तरफ, वीडियो में कथित रूप से दिखाई दे रही महिला ने चौथी बार वीडियो संदेश जारी कर स्वयं और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है

इसके कुछ घंटे बाद ही महिला और उसके परिवार के सदस्यों के बीच टेलीफोन पर की गई बातचीत का आडियो वायरल हुआ। इसमें कथित रूप से वह यह कहते हुए सुनाई दे रही है कि वह शिवकुमार के घर उनसे मिलने जा रही है। आडियो क्लिप सामने आने पर कर्नाटक भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी और मांग की कि कांग्रेस शिवकुमार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए।

वीडियो में नजर आने वाली महिला द्वारा की गई शिकायत पर जर्किहोली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले में भाजपा नेता जर्किहोली कथित तौर पर शामिल बताए जाते हैं। जर्किहोली ने कहा कि वह निर्दोष हैं और साजिश के खिलाफ कानूनी लड़ाई के लिए तैयार हैं

जदएस ने कहा कि पूर्व मंत्री रमेश जर्किहोली की संलिप्तता वाला कथित स्कैंडल मोहपाश का मामला साबित हो रहा है। साथ ही पार्टी ने सच्चाई का पता लगाने के लिए राजनीतिक दबाव में आए बगैर मामले की निष्पक्ष जांच करने की पुलिस से अपील की है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा नीत पार्टी ने कहा कि इसके कारण कर्नाटक को पूरे देश के सामने शर्मसार होना पड़ा है। पार्टी ने कहा कि जिस प्रकार लगातार आडियो और वीडियो क्लिप जारी किए गए हैं उससे ऐसा लगता है कि इसके पीछे किसी बड़े समूह का हाथ है।