Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी को मिली जमानत, 31 मार्च को होगी सुनवाई, हजारीबाग केस में हाईकोर्ट स... *हज़ारीबाग लोकसभा के लिये गर्व का विषय; सांसद जयंत सिन्हा जी को किया गया संसद रत्न पुरस्कार से सम्मान... रामगढ़ से पैदल मार्च करते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुए स्वच्छता दूत। प्रदूषण के मुद्दे पर आलोक स्टील का घेराव कर रहे चार ग्रामीण गिरफ्तार, दबाव पर पुलिस ने छोड़ दिया । ट्रिपल म'र्डर मामले में रामगढ़ कोर्ट का बड़ा फैसला, आरपीएफ जवान पवन सिंह को फां'सी की सजा । देश की राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों मे प्रसिद्ध दिल्ली दरबार अब आपके शहर रामगढ़ में । फर्स्ट राउंड चुनाव परिणाम :5838 वोट से एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी आगे, रामगढ़ उपचुनाव प्रथम चरण मे... बेहतरीन तकनीकी की बदौलत दुनियाँ में तहलका मचाती Yamaha अब युवतियों को अपनी ओर खींच रहा । रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव मतदान संपन्न, 67.96 प्रतिशत लोगों ने डाले वोट, 2 मार्च को चुनाव परिणाम रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव : डीसी माधवी मिश्रा ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

होली से पहले ‘भारत बंद’ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, जानें आज कहां-कहां रोकी गई ट्रेनें

नई दिल्ली। किसानों ने आज देश में भारत बंद किया है। किसानों का प्रमुख संगठन संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) केंद्र के 3 कृषि कानूनों का विरोध कर रहा है। जिसे लेकर शुक्रवार को 12 घंटे का राष्ट्रव्यापी भारत बंद किया गया है। भारत बंद के दौरान किसान रेल पटरियों, मॉल, बाजार और प्रमुख हाईवे बंद कर रहे हैं। कई राज्यों में किसान रेल मार्ग को बाधित कर रहे हैं। होली के त्योहार से ठीक पहले भारत बंद के दौरान रेल की रफ्तार रुक गई है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भारतीय रेलवे ने बताया, ‘प्रदर्शनकारी पंजाब और हरियाणा के 31 स्थानों पर बैठे हैं, जो दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर डिवीजन में रेल आवाजाही को प्रभावित कर रहे हैं। 32 स्थानों पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित, 4 शताब्दी ट्रेनें रद हैं।

पंजाब, हरियाणा में रेल मार्ग बाधित

पंजाब और हरियाणा में रेल यातायात किसानों, कृषि मजदूरों, कमीशन एजेंटों, ट्रेड यूनियनों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के विरोध के रूप में बुरी तरह प्रभावित हुआ और इसके साथ साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों(नेशनल हाइवे) पर भी चक्काजाम किया गया।

पंजाब के अमृतसर में प्रदर्शनकारियों ने भारत बंद’ के दौरान विरोध में प्रदर्शन किया, जिसे संयुक्ता किसान मोर्चा ने बुलाया था। इस दौरान किसान रेल मार्ग पर बैठ गए। जिससे यहां रेल मार्ग बाधित हो गया।

राजस्थान- भारत बंद आंदोलन के कारण रेल प्रभावित

किसानों के द्वारा घोषित किए गए भारत बंद के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है और इस बंद के मध्य नजर रेलवे ने आंशिक तौर पर रेल सेवाएं रद्द की है। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधानुसार रेवाडी – हिसार , चरखीदादरी – मनहेरू , भिवानी – बामला रेलखण्ड के मध्य किसान आंदोलन के कारण रेल सेवाएं  प्रभावित होने के सम्बंध में सूचना जारी की है।

ट्रेन, सड़क मार्ग को किया जा रहा ब्लॉक

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि सभी छोटी-बड़ी सड़कों और ट्रेनों को रोका जाएगा। वहीं एम्बुलेंस और दूसरी जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं निलंबित रहेंगी। किसान तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने, एमएसपी (MSP) और खरीद पर कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। वहीं वो ‘बिजली बिल’ और ‘प्रदूषण बिल’ को वापस लेने की मांग के साथ ही डीजल, पेट्रोल और गैस की कीमतों को भी कम करने की मांग कर रहे हैं।

दुकानें, मॉल, बाजार बंद रखने की अपील

यह विरोध प्रदर्शन(भारत बंद) सुबह 6 से शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान ‘सभी दुकानें, मॉल, बाजार और संस्थान को बंद रखने का आह्वान किया गया है। हालांकि, अभी तक इसका कोई असर देखने को नहीं मिला है।

nanhe kadam hide