Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रोड शो के दौरान शाह बोले- LDF, UDF से परेशान जनता की निगाहें BJP पर

कोच्चि। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि केरल के लोग वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) से तंग आ चुके हैं और वे अब भाजपा को एक विकल्प के रूप में देखते हैं। एएनआइ से बात करते हुए, शाह ने दावा किया कि भाजपा विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा, ‘केरल के लोग एलडीएफ और यूडीएफ से तंग आ चुके हैं। यहां के लोग भारतीय जनता पार्टी को एक विकल्प के रूप में देख रहे हैं। मुझे यकीन है कि हम आगामी केरल विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’ अमित शाह की केरल के थ्रिप्पुनिथुरा में रैली हो रही थी, जिसके बाद उन्होंने अपना संबोधन भी दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि LDF, UDF की सरकारों ने केरल को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया।

कांग्रेस पर क्या बोले अमित शाह?

कांग्रेस को एक भ्रमित पार्टी कहते हुए, पूर्व भाजपा प्रमुख ने कहा कि वे केरल में कम्युनिस्टों के खिलाफ लड़ रहे हैं और पश्चिम बंगाल में उनके साथ गठबंधन किया है। उन्होंने कहा ‘कांग्रेस एक भ्रमित पार्टी है। केरल में, वे कम्युनिस्टों के खिलाफ लड़ रहे हैं और बंगाल में उनके साथ लड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी और उसका नेतृत्व भ्रमित करने वाला है।’ बता दें कि यह अमित शाह ने थ्रिप्पुनिथुरा में रोड शो करते हुए कहा।

भाजपा 115 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और बाकी 25 सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ दी गईं, हालांकि, गठबंधन के तीन उम्मीदवारों ने इस सप्ताह के शुरू में अपना नामांकन खारिज कर दिया। 14 जिलों में 140 सदस्यीय केरल विधानसभा के लिए चुनाव 6 अप्रैल को एक चरण में होगा। मतगणना 2 मई को होगी।