Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मनसुख हिरेन की हत्‍या में सचिन वाझे शामिल, अदालत से करेंगे हिरासत की मांग: महाराष्ट्र एटीएस

मुंबई। महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने मंगलवार को कहा कि निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाझे व्यापारी मनसुख हिरन की हत्या में शामिल था और उसकी हिरासत की मांग के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास एक कार विस्फोटक की बरामदगी की जांच में निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाझे को गिरफ्तार किया गया था। पिछले महीने मुंबई की एक अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को 25 मार्च में रिमांड में दिया था।

एटीएस प्रमुख जयजीत सिंह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमें उसकी हिरासत की जरूरत है और अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। इससे पहले दिन में एटीएस ने कहा कि मनसुख हिरन की हत्‍या के मामले में दमने से हाई एंड कार को जब्त किया है। महाराष्ट्र पंजीकरण वाली वोल्वो कार को जब्त कर लिया गया है। सोमवार को एक अधिकारी ने कहा, यह स्पष्ट नहीं है कि इस कार का मालिक कौन है?

ज्ञात हो कि मनसुख हिरेन हत्याकांड में पिछले सोमवार को ठाणे एटीएस ने एक आरोपी विनायक शिंदेको उस स्थान पर जाकर सीन रिक्रिएट  किया, था, जहां 5 मार्च को मनसुख हिरेन का शव पाया गया था। विनायक शिंदे ने यह भी बताया कि गिरफ्तार चिन वाझे ही इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता है।  विनायक पहले से सजायाफ्ता कैदी है। वह एक फर्जी एनकाउंटर मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

इन दिनों वह पैरोल पर बाहर था। चूंकि वह एक समय सचिन वाझे के साथ काम कर चुका था, इसलिए वाजे ने मनसुख मामले में उसे भी अपना साथी बना लिया। उसके साथ एक बुकी को भी गिरफ्तार किया गया है। एटीएस सूत्रों के अनुसार सचिन को हिरासत में लेने के बाद एटीएस विनायक शिंदे एवं सचिन वाझे को साथ बैठाकर भी पूछताछ करेगी।