Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जेपी नड्डा ने भाजपा का घोषणापत्र किया जारी, नरेंद्र तोमर और सीएम सर्बानंद सोनोवाल रहे मौजूद

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने असम में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल और राज्य मंत्री हिमंता बिस्व सरमा भी मौजूद रहे। 126 सीटों वाली राज्य विधानसभा के लिए तीन चरणों में मतदान कराए जाएंगे। सोमवार को नड्डा डिब्रूगढ़, जोरहाट और बिश्वनाथ चाराली में चुनावी सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को अवसरवादी बताते हुए जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस कांग्रेस हाथी की तरह है, जिसके खाने के दांत अलग और दिखाने के अलग हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का मतलब विकास और कांग्रेस का मतलब अंधकार।

नड्डा ने कहा कि जो लोग चाहते हैं कि चुनाव बाद असम का अंधकारमय भविष्य चाहते हैं, वो कांग्रेस के साथ जा सकते हैं। लेकिन जिनकों विकास चाहिए वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चलें। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस का एक मात्र मकसद अवसरवादी राजनीति है। केरल में वह मुस्लिम लीग के साथ मिलकर माकपा से लड़ रही है और बंगाल और असम में माकपा के साथ उसका गठबंधन है। असम में कांग्रेस के लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे तरुण गोगोई ने कभी भी बदरुद्दीन अजमल की पार्टी आल इंडिया यूनाइडेट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआइयूडीएफ) के साथ गठबंधन नहीं किया। उनके नहीं रहने पर उनके पुत्र ने अजमल के साथ हाथ मिला लिया। यह अवसरवादी राजनीति नहीं है तो क्या है?

बता दें कि वर्ष 2016 में भाजपा ने कांग्रेस के 15 वर्ष के शासन को उखाड़ फेंकते हुए सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। उसके सहयोगी दलों में अगप तथा बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट भी शामिल थे। भाजपा गठबंधन 126 विधानसभा सीटों में 86 सीटें जीतने में कामयाब रहा। भाजपा को 60, अगप को 14 तथा फ्रंट को 12 सीटें मिली थीं। इस बार फ्रंट कांग्रेस के नेतृत्ववाले गठबंधन में शामिल हो गया है।