Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

देश में कोरोना की दूसरी लहर के खौफ के बीच टीकाकरण जारी, अब तक 4.72 करोड़ लोगों को लगा टीका

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में अब तक लाभार्थियों को वैक्सीन की 4.72 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। सोमवार को 19.65 लाख खुराकें दी गईं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि सोमवार शाम सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक लाभार्थियों को वैक्सीन की कुल 4.72 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। इनमें 78.30 लाख स्वास्थ्यकर्मी (पहली खुराक), 49.30 लाख स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी खुराक), 81.72 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली खुराक) और 27.93 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी खुराक) शामिल हैं।इनके अलावा लाभार्थियों में 1.94 करोड़ 60 साल से अधिक उम्र के और 40.72 लाख 45-60 साल आयु वर्ग के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोग भी शामिल हैं, जिन्हें अब तक पहली खुराक दी गई है।

मंत्रालय ने बताया कि सोमवार को शाम सात बजे तक 19.65 लाख डोज दी गई। इनमें 17.55 लाख लाभार्थियों को दी गई पहली डोज और 2.10 लाख स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को दी गई दूसरी खुराकें शामिल हैं। पहली डोज लेने वालों में 13.07 लाख 60 साल से ज्यादा उम्र के और 45-60 साल आयु वर्ग के और गंभीर रोगों से ग्रस्त 3.34 लाख व्यक्ति शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि देर रात तक अंतिम रिपोर्ट तैयार होगी, तब आंकड़ों में अंतर आ सकता है।

गौरतलब है कि देश में कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू हुआ था। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जा रहा था। उसके बाद दो फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाने का काम शुरू हुआ। फिर एक मार्च से 60 साल से अधिक और 45-60 साल के बीच के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों का टीकाकरण शुरू किया गया था।

6 राज्यों ने प्रतिदिन एक लाख टीकाकरण का रखा लक्ष्य

छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश ने प्रतिदिन एक लाख टीकाकरण का लक्ष्य तय किया है। इनमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। इन राज्यों में अभी रोजाना 40 हजार से कम टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण में तेजी लाने के लिए इन राज्यों की तरफ से कई कदम उठाए जा रहे हैं। इनमें हफ्ते में एक दिन बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाना, टीका केंद्रों पर समय बढ़ाना और नए टीका केंद्र खोलना शामिल है।