Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

वसीम रिजवी की अपील- इस्लामिक आतंकवाद से बचने के लिए हिंदुस्तानी करें मेरा सपोर्ट

लखनऊ: कुरान की आयतों पर बयान देने के बाद शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी मुस्लिम संगठनों के निशाने पर आ गए हैं। अब वसीम रिजवी ने एक और वीडियो मैसेज जारी कर हिंदुस्तान के लोगों से उनका सपोर्ट करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि आज जब उन्होंने देश को इस्लामिक आतंकवाद से बचाने के लिए कुरान से कुछ आयतों को हटाने की बात कही तो पूरा मुस्लिम समाज उनके खिलाफ खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है।

रिज़वी ने कहा, ‘हमने पूरी दुनिया को आतंकवाद से बचाने और हिंदुस्तान को इस्लामिक आतंकवाद से बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अपील की है, क्योंकि आज हिंदुस्तान सबसे ज्यादा इस्लामिक आतंकवाद से जूझ रहा है। 1400 साल पहले एक साजिश के तहत क़ुरान-ए-मजीद में कुछ आयतों को पिरोया गया जो आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं। यही वजह है कि दुनिया में जिहाद के नाम पर और अन्य वजहों के नाम पर आतंकवाद तेजी से फ़ैल रहा है। हिंदुस्तान में भी अनेक आतंकी हमले हो चुके हैं। हमने बहुत कुछ खोया है। हम यह नहीं चाहते की हमारी आने वाली नस्लें भी हिंदुस्तान में बहुत कुछ खोए। हमने क़ुरान-ए-मजीद में साजिशन आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली आयतों के खिलाफ आवाज उठाई तो हमारा सर काटने और आतंकी तालीम का सपोर्ट करते हुए पूरा मुस्लिम समाज हमारे खिलाफ खड़ा हो गया है। हमारी हिन्दुस्तानियों से अपील है कि वे मेरा सपोर्ट करें।

जानने योग्य है कि वसीम रिजवी ने सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल कर अपील की है कि कुरान से उन 26 आयतों को हटा दिया जाए जो कि आतंकवाद को बढ़ावा देती हैं। जिसके बाद शिया और सुन्नी समाज में उनके खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है। कुछ मुस्लिम धर्मगुरुओं ने उनके रिजवी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।