Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

‘जल शक्ति अभियान’ की शुरुआत करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, वर्षा के जल को बचाने का है मकसद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) सोमवार को विश्व  जल दिवस (World Water Day) के मौके पर एक अभियान- ‘जल शक्ति अभियान’  की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस क्रम में आज दोपहर 12.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री अभियान को लॉन्च करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय  (PMO) से जारी किए गए बयान के अनुसार, 22 मार्च को विश्व जल दिवस के मौके पर देश भर में यह अभियान शुरू होने जा रहा है। देश के सभी शहरी व ग्रामीण इलाकों में शुरू होने वाले इस अभियान का थीम ‘catch the rain, where it falls, when it falls’ है। इसके तहत वर्षा के पानी को बचाने का लक्ष्य है। यह अभियान 22 मार्च से 30 नवंबर तक चलेगा जो देश में मानसून शुरू होने से पहले और पूरा मानसून का मौसम कवर करेगा। इस मुहिम की शुरुआत जन आंदोलन के तौर पर की जाएगी ताकि जमीनी स्तर पर लोग इसमें शामिल हो पानी बचा सकें।

इस प्रोजेक्ट से सबसे अधिक फायदा उन क्षेत्रों को मिलेगा जहां पानी की कमी से जनजीवन प्रभावित है। ये क्षेत्र हैं मध्यप्रदेश का  बुंदेलखंड (Bundelkhand), पन्ना (Panna), टिकमगढ़ (Tikamgarh), छतरपुर (Chhatarpur), सागर (Sagar), दामोह (Damoh), दतिया (Datia), विदिशा (Vidisha), शिवपुरी (Shivpuri) और रायसेन (Raisen) वहीं उत्तर प्रदेश का बांदा (Banda), महोबा (Mahoba), झांसी (Jhansi), ललितपुर (Lalitpur))।