Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कानपुर देहात में आरोपित को पकडऩे गई पुलिस टीम पर पथराव, चौकी इंचार्ज, कांस्टेबल और महिला घायल

कानपुर।  दहेज उत्पीड़न के आरोपित पिता पुत्र को पकडऩे गई कहिंजरी चौकी पुलिस टीम पर आरोपितों ने हमला कर दिया। पुरुषों के साथ ही महिलाओं ने जमकर ईंट पत्थर चलाए, जिससे पुलिस टीम को जान बचाने के लिए फायर तक करना पड़ा। हमले में चौकी इंचार्ज कहिंजरी व एक सिपाही के साथ ही शिकायतकर्ता महिला घायल हो गई। चौकी इंचार्ज की हालत गंभीर बनी है। एसपी केशव कुमार चौधरी भारी पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे और आरोपितों की तलाश में दबिश दी।

ये है पूरा मामला

भीखदेव निवासी अजमत की पत्नी शाह बेगम ने करीब दो वर्ष पूर्व दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा पति व आरोपित ससुर रफीक उर्फ हक्कल के खिलाफ दर्ज कराया था। मामले में आरोपित ससुर की गिरफ्तारी न होने व धमकाने की बात शाह बेगम ने कही थी। 18 मार्च को शाह बेगम ने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर के सामने मामला उठाया था। इस पर पुलिस ने शुक्रवार को रफीक को हिरासत में लिया था और मामला समझौते तक पहुंचने पर छोड़ दिया गया था। मामले में कबीरनगर मायके में रह रही शाह बेगम को लेकर शनिवार रात चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल अपने हमराही सिपाहियों संग भीखदेव पहुंचे थे। यहां पर ससुराल में शाह बानो को रूकना था जिस पर पुलिस गई थी। पुलिस रफीक के बड़े बेटे हसर अली से पूछताछ ही कर रही थी कि अचानक से आरोपितों के अलावा घर की महिलाओं अफरून, असरून, रईशा व चांदतारा ने उन लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस कुछ समझती कि इतने में ही ईंट पत्थर चलने शुरू हो गए।

पुलिस को करना पड़ा हवाई फायर

कुछ सिपाही तो जान बचाकर इधर-उधर भागे और वायरलेस पर मदद मांगी। वहीं सिर पर पत्थर लगने से चौकी इंचार्ज वहीं गश खाकर गिर पड़े। इसके अलावा सिपाही समर सिंह भी लहूलुहान हो गए। हमलावरों के पीछे हटते न देख सिपाहियों ने हवाई फायर किया जिस पर सभी वहां से भागे। पथराव में महिला भी घायल हो गई। रसूलाबाद थाने का फोर्स पहुंचा और घायल महिला को सीएचसी व बाकी को कानपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। एसपी केशव कुमार चौधरी, एएसपी घनश्याम चौरसिया समेत कई थानों का फोर्स घटनास्थल पर पहुंचा। आरोपितों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगी है जो खबर लिखे जाने तक दबिश दे रहीं थीं। एसपी ने बताया कि आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।