Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

एक-दूसरे से Video Call पर बात कर भावुक हुए बादल पिता-पुत्र, कोविड पॉजीटिव आनेे से अस्पताल में भर्ती हैं सुखबीर

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने वीडियो कॉल कर अपने बेटे एवं पूर्व डिप्टी सीएम शिअद प्रधान सुखबीर बादल से बात की और उनकी कुशलक्षेम पूछी। सुखबीर बादल इन दिनों गुरुग्राम स्थित मेदांता हास्पिटल में भर्ती हैं। वह कुछ दिन पहले कोरोना पॉजीटिव आए थे।

बेटे सुखबीर सिंह बादल को अस्पताल में देख पिता प्रकाश सिंह बादल भावुक हो गए। उन्होंनेे बेटे का हौसला बढ़ाया कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। बता दें, प्रकाश सिंह बादल भी इन दिनों दिल्ली में ही हैं। दरअसल, सुखबीर सिंह बादल के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद बादल परिवार के तीन कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके कारण प्रकाश सिंह बादल भी दिल्ली स्थित आवास पर चले गए थे। सांसद हरसिमरत कौर बादल व उनके बच्चे भी दिल्ली में ही हैं। बादल निवास पर परिवार का कोई सदस्य नहीं है।

सुखबीर बादल के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सहित अन्य कर्मचारियों के भी स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिए थे, जिसमें प्रकाश सिंह बादल की रिपोर्ट नेगेटिव आई, लेकिन उनके तीन कर्मचारी पाजिटिव पाए गए। इनसमें एक उनकी महिला कुक, उसके पति व बादल के केयर टेकर के अलावा एक एसआइ की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव पाई गई है।

सुखबीर बादल 17 मार्च की शाम को मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे। अब उनके स्वास्थ्य में सुधार है। डाक्टरों का कहना है कि वह कोरोना संक्रमित हैं लेकिन बुखार व अन्य कोई परेशानी नहीं है। बादल आराम से भोजन खा रहे हैं। उनका इलाज वरिष्ठ फिजिशियन डा. सुशीला कटारिया की देख-रेख में चल रहा है।

बता दें, पंजाब में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। खास बात यह है कि यह युवाओं में भी तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में 40 फीसद संक्रमित 30 साल से कम आयु वर्ग के हैं। गौरतलब है कि पिछले साल संक्रमित होने वाले में 45 साल से ऊपर आयुवर्ग वालों की संख्या ज्यादा थी। अब सरकार ने रोजाना होने वाली टेस्टिंग की संख्या 30 हजार से बढ़ाकर 35 हजार कर दी है। वहीं, मीटिंग में लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में सभी स्वास्थ्य सेवाएं स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।