Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सरकार पर राहुल गांधी का हमला- इस सरकार ने बेरोज़गारी, महंगाई, गरीबी को बढ़ाया

दिसपुर। असम में रैली के संबोधन से पहले आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने ट्वीट कर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार क घेरते हुए लिखा.’इस सरकार ने क्या बढ़ाया? बेरोज़गारी, महंगाई, ग़रीबी और सिर्फ मित्रो की कमाई।अपने ट्वीट में उन्होंने एक इमेज शेयर करते हुए कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर भी सरकार को घेरा।

उन्होंने दैनिक भास्कर की एक पोस्ट को शेयर किया, जिसमें लिखा कि कोविड से पहले 9.9 करोड़ लोग मध्यम आय वर्ग का हिस्सा थे, जिनकी संख्या घटकर 6.6 रह गई थी। इसके साथ ही साल 2011 से 2019 के बीच 5.7 करोड़ लोग निम्न आय वर्ग से निकलकर मध्य आय वर्ग का हिस्सा बने थे। इतना ही नहीं रोज दो डॉलर ( लगभह डेढ़ सौ रुपये) या कम कमाने वालों का आंकड़ा 7.5 पर जा पहुंचा।

असम में सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आमने सामने होंगे। एक तरफ जहां राहुल गांधी आज तिनसुकिया में आईओसी रिफाइनरी में कर्मचारियों के साथ बातचीत करेंगे। इसके साथ ही जोरहाट और बिश्वनाथ में दो जनसभाएं को संबोधित करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छबुआ मे चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। बता दें कि असम के चुनाव में इस बार कांग्रेस समेत विपक्षी दल सीएए को चुनावी मुद्दा बना रहे हैं वहीं भाजपा का मानना है कि इस चुनाव में सीएए का सीएए को कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर भी रहेंगे पीएम मोदी

बता दें कि असम के साथ-साथ प्रधानमंत्री आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर भी रहेंगे। आज पीएम पश्चिम बंगाल के खड़गपुर और असम के छबुआ में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। उधर, राहुल गांधी 19-20 मार्च तक असम के दौरे पर हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज असम में राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी का राज्य के घोषणापत्र भी जारी कर सकते हैं। असम में एक और जहां पीएम नरेंद्र मोदी विपक्ष पर निशाना साधेंगे तो वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी भाजपा पर हमलावर होंगे।

इससे पहले 19 मार्च को असम से भाजपा पर जमकर गरजे थे राहुल गांधी

इससे पहले 19 मार्च को असम से राहुल गांधी ने किसान- सीएए सहित तमाम मुद्दों पर भाजपा पर हमला किया था। साथ ही कहा था कि वह असम के लोगों के साथ भेदभाव नहीं करते हैं। उन्होंने बिना नाम लिए आरएसएस पर पूरे देश को कंट्रोल करने का भी आरोप लगाया था। यही नहीं मेक इन इंडिया को लेकर भी राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोला था।