Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

आज बंगाल में पीएम मोदी का चुनावी शंखनाद, थोड़ी देर में पुरुलिया में जनसभा को करेंगे संबोधित

पुरुलिया। बंगाल में आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चुनावी रैली का शंखनाद करेंगे। बंगाल में चुनावों से करीब 10 दिन पहले में थोड़ी देर में पीएम मोदी की पुरुलिया में पहली रैली होने जा रही है। बंगाल के सियासी घमासान में आज सबकी नजर पीएम मोदी के भाषण पर होगी। ममता के तीखे तेवर के बीच आज बंगाल की धरती पर पीएम मोदी की पहली चुनावी रैली होगी। यहां हर किसी की नजर इसी बात पर होगी कि पीएम मोदी, ममता बनर्जी के आरोपों पर क्या जवाब देते हैं।

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी थोड़ी देर में पुरुलिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। ये रैली पहले 20 मार्च को होनी थी, लेकिन अब इसे दो दिन पहले आयोजित किया जा रहा है। बंगाल में पहले चरण की 30 सीटों पर 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज पुरुलिया में जनसभा के अलावा वह कोंटाई में 20 मार्च को और बांकुड़ा में 21 मार्च को भी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

समर्थकों में दिखा उत्साह

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थक पीएम नरेंद्र मोदी की रैली से पहले पुरुलिया में उनके शरीर पर भाजपा का चुनाव चिन्ह पेंट करवाते हुए देखे जा रहे हैं। पीएम मोदी थोड़ी देर में रैली को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी से पहले गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने धुआंधार प्रचार किया है। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री पहले भी कई रैली कर चुके हैं। सात मार्च को पीएम मोदी ने कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित किया था। इसके अलावा 22 फरवरी को पीएम मोदी ने हुगली में जनसभा को संबोधित किया था। वह नोआपाड़ा से दक्षिणेश्र्वर तक मेट्रो रेलवे के विस्तार का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे।

असम में भी पीएम मोदी की चुनावी रैली, ममता बंगाल में गरजेंगी

बंगाल के अलावा पीएम मोदी आज असम के करीमगंज में भी रैली करेंगे। बंगाल के मेदिनिपुर में ममता बनर्जी एक के बाद एक तीन रैलियां करेंगी। ममता को चुनौती दे रहे शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम में चुनाव प्रचार करेंगे। नंदीग्राम के गोकुल नगर में शुभेंदु अधिकारी एक किसान के घर पर भोजन भी करेंगे।