Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

फिलहाल लॉकडाउन के संकेत नहीं, CM नीतीश बोले- स्थिति ठीक, लेकिन बचाव जरूरी

पटना।  कोरोना संक्रमण को लेकर बिहार में उठाए जा रहे एहतियाती कदमों को लेकर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में घबराने को कोई बात नहीं है। यहां के हालात ठीक हैं। आगे भी स्थिति नहीं बिगड़े, इसलिए कदम उठाए जा रहे हैं। उनकी बातों से स्‍पष्‍ट हो गया कि हालात नहीं बिगड़े तो बिहार में फिलहाल लॉकडाउन नहीं लगने जा रहा है और स्‍कूल-कॉलेज खुले रहेंगे।

देश के कई भागों में बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले

विदित हो कि देश के कई भागों में कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों में वृद्धि हुई है। खासकर महाराष्ट्र, केरल, पंजाब और मध्यप्रदेश में मामले बढ़े हैं। इसे देखते हुए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की थी। इसमें बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद मुख्‍यमंत्री ने ये बातें कहीं हैं।

होली में बिहार आने वालों की हो रही मॉनिटरिंग

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि होली के महापर्व के दौरान दूर-दूर से बिहार के लोग अपने घर आ रहे हैं। ऐसे लाेगों की मॉनिटरिंग की जा रही है।

बढ़ाई जा रही जांच, वैक्‍सीन लेने को कर रहे प्रेरित

मुख्‍यमंत्री ने बताया कि बिहार में कोरोना जांच का काम फिर से बढ़ाया जा रहा है। रोजाना 70 हजार तक जांच का लक्ष्य बनाया गया है। कोशिश यह की जा रही है कि हर दिन अधिक से अधिक आरटी-पीसीआर जांच की जाए। इस बीच राज्‍य में कोरोना वैक्सीन देने का काम भी बढ़ाया गया है। सभी को वैक्‍सीन लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

खुद रख रहे नजर, रोजाना कर रहे समीक्षा

मुख्‍यमंत्री ने बिहार में हालात ठीक रखने की अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा कि वे खुद प्रतिदिन रात में नौ बजे आंकड़े देखते और समीक्षा भी करते हैं। इस संबंध में दो दिनों के बाद महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। उन्‍होंने कहा कि बिहार में हालात ठीक हैं, लेकिन सतर्कता जरूरी है।